✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

रांची-धनबाद समेत कई ठिकानों पर ईडी की दबिश, धनबाद DTO के ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश बरामद होने की सूचना, ईडी के नाम वसूली से जुड़ा है मामला

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:35:57 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में अहले सुबह से आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी की दबिश पड़ी है. कई अंचल अधिकारी समेत दलालों के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. रांची के जगन्नाथपुर, मोरहाबादी और पिस्का मोड में छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी ईडी के नाम पर की गई करोड़ों रुपये की वसूली से जुड़े मामले में की जा रही है. सभी ठिकानों पर कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिसकी जांच जारी है. वहीं, धनबाद DTO के ठिकानों से करोड़ों रुपए कैश बरामद करने की सूचना मिली है.  

कई तथ्य आने वाले हैं सामने

बता दें कि, रविवार को रांची के पंडरा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था. जिसमें ईडी के केस को मैनेज करने का जिक्र किया गया है. कई अंचलाधिकारी से करोड़ों रुपये की वसूली की गई है. जिसमें चार्ज शीट में नाम हटाने का हवाला दिया गया है. केस दर्ज होने के बाद जालसाजी करने वालों को पुलिस भी तलाश रही है. वहीं, दूसरी ओर ईडी ने भी जांच शुरू कर दिया है. इस छापेमारी के बाद कई तथ्य निकल कर सामने आएंगे. फिलहाल रेड कितनी लंबी चलने वाली है यह बताना मुश्किल है. लेकिन इतना तो साफ है कि छापेमारी में बरामद दस्तावेज के आधार पर कई लोग ईडी की रडार पर आएंगे.

Tags:रांचीधनबादईडीघोटालाझारखंडईडी की छापेमारीछापेमारीझारखंड न्यूजRanchiDhanbadEDscamJharkhandED raidraidJharkhand Newsed raid in dhanbaddhanbad newsed raids at many places in dhanbaddhanbaded raids on 5 locations in dhanbaded raid in jharkhanded action in dhanbadit raid in dhanbaded raids in jharkhanded raid in dhanbad mladhanbad latest newsed raid in jharkhand todayed raid dhanbadincome tax raid in dhanbaded raid in ranchidhanbad ed raidcbi raid in dhanbaddhanbad judge death in accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.