✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

ED के निशाने पर कांग्रेस विधायक, अब अगली बारी किसकी! जानिए

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:44:48 PM

रांची(RANCHI): विधायक कैश कांड का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है.कैश कांड के आरोपी विधायक से पूछताछ पूरी होने के बाद कांग्रेस के और भी विधायकों को समन जारी हो सकता है. समन जारी कर विधायकों को ED दफ्तर में बुलाया जाएगा. इसके बाद इन विधायकों से ED यह जानने की कोशिश कर करेगी की आखिर उन्हें किस विधायक ने दस करोड़ रुपये का लालच दिया था. इस सवाल का जवाब जानने के लिए ईडी लगातार जांच कर रही है. फिलहाल कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी से ईडी ने यह सवाल किया था की आपने अनूप सिंह,शिल्पी नेहा तिर्की औ भूषण बड़ा से सरकार गिराने की बात किया था या नहीं. 

इस सवाल पर विधायक इरफान अंसारी ने तीनों विधायकों से किसी भी मुलाकात या फोन पर बात करने से इनकार किया है. विधायक इरफान अंसारी ने बताया है की वह तीनों विधायकों से एक वर्ष से किसी तरह की कोई बात नहीं हुई है.अब ईडी की कार्रवाई इस मामले में आगे बढ़ते हुए अन्य विधायकों की ओर रुख कर रही है.आने वाले दिनों में कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और भूषण बाड़ा को ईडी समन जारी कर पूछताछ कर सकती है. दोनों विधायकों से ईडी का यही सवाल होगा की क्या उन्हें इरफान अंसारी,नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप से बात हुई थी. इन तीनों में से कोई विधायकों ने उन्हें दस करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच दिया था या नहीं. या इसके अलावा सरकार को गिराने की कोई बात किसी विधायक से हुई है या नहीं. 

बता दें कि कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी,नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को बंगाल पुलिस ने 47 लाख रुपये के साथ 31 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दूसरे दिन रांची के अरगोड़ा थाना में कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने एक ज़ीरो FIR दर्ज कराया था. इस केस को रांची से बंगाल ट्रांसफर किया गया था. इसके बाद ही तीनों विधायकों को जेल भेज दिया गया था. इस केस में फिर अब ED की इंट्री हुई है,ईडी इसे मनी लॉनड्रिंग  के एंगल से जांच कर रही है.                               

Tags:eded summon congress mlamla jharkhandpolitics jharkhanded raid jharkhandbangaal police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.