✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

Crime News : मायके गई पत्नी को घर बुलाकर शराबी पति ने उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही मामले की जांच

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:18:41 AM

लोहरदगा(Lohardaga): रक्षाबंधन में मायके गई पत्नी राखी देवी को पति ने बहुत प्रेम से घर बुलाया और फिर उसके साथ ऐसा कांड कर दिया कि पूरा गांव वाले हैरान है. दरअसल सोमवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था, थोडे देर में यह झगड़ा मारपीट में बदल गया. जिसके बाद इन सब से परेशान मृतका अपने मायके चली गई. जिसके कुछ देर बाद आरोपी पति ने फोन कर प्यार से पत्नी को घर बुलाया, फिर उसके साथ मारपीट करने लगा. इस बीच विवाद बढ़ा और शराबी पति ने शराब के नशे में धुत होकर टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी.  

शराब के नशे में पति ने किया पत्नी की हत्या 
बता दें कि यह घटना लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र का हैं. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद बुरे इलाके में हड़कंप मंच गया है. वहीं दूसरी ओर घटना के बाद मौके पर गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जहां घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी बिनामी मलार और उसकी पत्नी राखी के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. इसके बाद महिला सोमवार की रात को गांव के ही पास स्थित अपने मायके चली गई. जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट करने लगा. यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपना आपा खोकर टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार है.

गांव वालो को मिली घटना के सुबह जानकारी
वहीं गांव वालों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था, लेकिन सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी गांव वालों को मंगलवार की सुबह हुई. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस मामले पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी फरार है.

Tags:jharkhandjharkhand newsjharkhand crimejharkhand policecrime in jharkhandcrime newscrime jharkhandtourist raped in jharkhandjharkhand crime newsjharkhand crime news todaycrime patrol satarkjharkand crimesrape of spanish woman in jharkhandmurder in jharkhandjharkhand news todayjharkhand latest newsjharkhand news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.