✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

संगठन में अनुशासन सर्वोपरि, साहिबगंज में JMM ने राजाराम मरांडी को छह वर्षों के लिए पार्टी से किया निष्कासित

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 29, 2026, 5:12:10 PM

साहिबगंज (SAHIBGUNJ) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साहिबगंज जिले के रुझारु कार्य कार्य व वर्तमान जिला प्रवक्ता पर बड़ी कार्रवाई की है. पार्टी की केंद्रीय समिति की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट निवासी राजा राम मरांडी को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से आगामी छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

केंद्र समिति के द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्व में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. नोटिस के जवाब में उनके द्वारा यह कहा गया कि “सभी आरोप समझ से परे हैं”और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त तथ्यों व सूचनाओं को बिना किसी ठोस कारण के नकारा गया.

पार्टी के अनुसार, प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. इसके बाद केंद्रीय समिति ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए यह निर्णय लिया. यह आदेश पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है,आदेश की प्रति साहिबगंज जिला समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को भी प्रेषित की गई है.राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठन में अनुशा सन बनाए रखने के लिए पार्टी का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

रिपोर्ट – गोविंद ठाकुर

Tags:JMM Rajaram Marandi ExpelledSahibganj JMM NewsJMM Party Action JharkhandRajaram Marandi Expulsion NewsJMM Discipline ActionJharkhand Mukti Morcha News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.