✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन, बिना टिकट पकड़े गए 69 यात्री, मचा हड़कंप

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 10:11:47 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में  धनबाद स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.  इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 69 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे. 

20,625 रूपए जुर्माने के मद में वसूला गया

इस दौरान उनसे 20,625 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई.  चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की गई.  टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई.  

रेल प्रबंधन ने क्या किया है अनुरोध

धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच किया जा रहा है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगा. धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को उचित टिकट के साथ प्लेटफार्म में प्रवेश करने की सलाह देता है तथा यात्रियों के पास जिस श्रेणी का टिकट है, उसी श्रेणी में यात्रा करने का अनुरोध करता है. यह जानकारी  वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,  मनीष सौरभ  ने दी है.

Tags:DhanbadJharkhandRailCheckingYatridhanbaddhanbad newsdhanbad latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.