✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

धनबाद को मिला रेलवे का बड़ा तोहफा! भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगी नई रेल कनेक्टिविटी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:16:36 AM

धनबाद (DHANBAD): भारतीय रेलवे ने धनबाद के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए भोपाल और धनबाद के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार 11631 और 11632 नंबर की भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर उतरेगी.

इस नई ट्रेन के शुरू होने से झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र, खासकर धनबाद को मध्य प्रदेश से सीधी रेल सेवा मिल जाएगी. अभी तक इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को या तो ट्रेन बदलनी पड़ती थी या फिर ज्यादा समय लगता था. नई एक्सप्रेस ट्रेन से सफर सीधा, आसान और समय बचाने वाला होगा.

ट्रेन के समय और संचालन की बात करें तो 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से रात 8.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे धनबाद पहुंचेगी. यह ट्रेन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी. वहीं 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से सुबह 7.20 बजे खुलेगी और शाम 7.00 बजे भोपाल पहुंचेगी. इसका संचालन रविवार, बुधवार और शनिवार को होगा.

यह ट्रेन धनबाद के लिए कई मायनों में अहम मानी जा रही है. कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी इससे सीधे लाभान्वित होंगे. मध्य प्रदेश में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाने वाले छात्रों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी. व्यापारियों और नौकरीपेशा यात्रियों के लिए भी सफर पहले से कहीं आसान हो जाएगा.

रास्ते में यह ट्रेन सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, बरकाकाना, रांची रोड, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों से संपर्क मजबूत होगा.

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में आधुनिक आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें स्लीपर और जनरल कोच शामिल होंगे. ट्रेन का मेंटेनेंस भोपाल में किया जाएगा. रेलवे ने निर्देश दिए हैं कि इस सेवा को जल्द से जल्द शुरू किया जाए. जरूरत पड़ने पर पहले इसे विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा और बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा.

Tags:dhanbaddhanbad newsindian railwaysdhanbad to bhopal traindhanbad to bhopal new traintraintrain news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.