✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बुढ़ा पहाड़ के थलिया गांव से CRPF ने बरामद किए विस्फोटक

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:33:44 AM

गढ़वा(Garhwa): गढ़वा जिले के बढ़गढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के थलिया गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 172वीं वाहिनी के जवानों ने एक महत्वपूर्ण नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया. दरअसल कमाण्डेन्ट-172 नृपेन्द्र कुमार सिंह वाहिनी के दिशा-निर्देशों पर आज विशेष अभियान चलाया गया था. जिसमें ऑपरेशन दल को थलिया गांव के इलाके में सर्च ऑपरेशन का कार्य सौंपा गया था. वहीं अभियान के दौरान जब जवान गांव की जांच कर रहे थे, तभी जवान सुनील कुमार ने संदिग्ध स्थान पर संभावित आईईडी बम की जानकारी दी. सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने सभी क्षेत्र की सावधानीपूर्वक तलाशी ली, जिसमें एक घने पेड़ के बीचो-बीच दो ग्रेनेड और 6 नग डेटोनेटर बरामद किए गए. जिसके बाद तुरंत यह सूचना कमांडेंट को दी गई.

सुरक्षाबल चला रहे नक्सलियों के खिलाफ कड़ी मुहिम

इधर, कमांडेंट के निर्देश पर ऑपरेशन टीम ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, सुरक्षा घेरे के तहत विस्फोटक सामग्रियों को सुरक्षित तरीके से बरामद किया. मिली जानकारी के अनुसार बरामद ग्रेनेड और डेटोनेटर से सुरक्षाबलों और स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर खतरा था, जिसका उद्देश्य भारी नुकसान पहुंचाना था. बता दे कि सीआरपीएफ की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक बड़े खतरे को टाला, बल्कि नक्सली साजिश को भी समय रहते विफल किया. सुरक्षाबल लगातार इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी मुहिम चला रहे हैं, साथ ही इस तरह की कामयाबी से उनका मनोबल और ऊंचा हो रहा है.

Tags:jharkhand newsjharkhandbihar jharkhand news livejharkhand news in hindihindi newslatest newsjharkhand naxal newsjharkhand news livebihar newsnaxal attack in jharkhandjharkhand naxalnaxal news jharkhandnaxal in jharkhandjharkhand news latestnews in hindilatest news in jharkhandjharkhand news live todaynaxalite attack in jharkhandjharkhand naxal attackjharkhand policenaxalitejharkhand naxalitejharkhand naxalsnaxalite attackjharkhand naxalite areajharkhand naxalite killedjharkhand naxal incidentnaxal arrested in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.