✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

सीएम हेमंत पहुंचे पीपी कंपाउंड स्थित गुरुद्वारे, झारखंड वासियों को दी शुभकामनाएं

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:52:04 PM

रांची(RANCHI): पूरे देश में सिखों के पहले गुरू ‘गुरु नानक देव’ का 553वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. ऐसे में सिख समुदाय के लिए आज का दिन बेहद खास है. इसके मद्देनजर आज यानी मंगलवार को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरुद्वारे में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे. इस दौरान वो गुरु नानक स्कूल परिसर भी पहुंचे. इस दौरान वहां पर भजन, कीर्तन चल रहा था.

CM ने झारखंडवासियों को दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी सिख समुदाय और झारखंड वासियों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ पहुंची थी. वहीं, सीएम ने गुरु नानक स्कूल के पास बने पीसीसी पथ का उद्घाटन भी किया. प्रकाश पर्व में शामिल होने के बाद सीएम सीधे बोकारो में लुगू बुरू के लिए रवाना हो गये.

विशाल लंगर की भी व्यवस्था

गुरु नानक स्कूल परिसर में भजन, कीर्तन के अलावा लंगर की भी व्यवस्था की गई है. मिली जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में विशाल लंगर की व्यवस्था भी की गई है. इसमें 30 हजार से ज्यादा लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है.

गुरु नानक देव जी के बारे में जानिए

बता दें कि गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 में पंजाब प्रांत के तलवंडी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था. अब यह पवित्र स्थल पाकिस्तान में है. इस जगह को श्री ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है. बताया जाता है कि नानक जी बचपन से ही अपना ज्यादातर समय चिंतन में बिताते थे. वह एक संत, गुरु और समाज सुधारक भी थे.

Tags:CM Hemant sorenjharkhand cm hemant sorenPP Compound gurudwarajharkhand newshemant sorenगुरु नानक देव

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.