✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में मुर्गी की हत्या का मुखिया पर लगा आरोप, केस दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच

BY - Shreya Upadhyay CE

Published at: 15 Feb 2026 12:20 PM (IST)

पलामू में मुर्गी की हत्या का मुखिया पर लगा आरोप, केस दर्ज होने के बाद शुरू हुई जांच

पलामू (PALAMU): जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव में वर्ष 2021 में हुई एक मुर्गी की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. करीब पांच साल बाद, 2026 में पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की दोबारा जांच शुरू की है. मामले में गांव के मुखिया और उनके बटाइदार पर मुर्गी की हत्या और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं.

जानकारी के अनुसार, 2021 में गांव में अंधविश्वास से जुड़ा एक विवाद सामने आया था, जिसके दौरान एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई थी. पीड़िता ने पड़ोस की तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उसी घटनाक्रम से जुड़ा यह आरोप भी सामने आया कि महिला की मुर्गी मुखिया के खेत में चली गई थी, जहां उसकी मौत हो गई.

शिकायतकर्ता का कहना है कि मुर्गी की मौत के बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इस दौरान मुर्गी की मौत को भूत-प्रेत से जोड़कर अंधविश्वास की बातें की गईं. साथ ही यह भी कहा गया कि मुर्गी को खा लिया जाएगा और जुर्माना देने को तैयार हैं. हालांकि, पीड़ित पक्ष ने समझौते से इनकार करते हुए मामला दर्ज करा दिया.

बताया जाता है कि घटना के समय मुखिया ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर समझौता कराने की कोशिश की थी, लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका. अब पांच साल बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की फाइल दोबारा खोल दी है.

पाटन इंस्पेक्टर सुरेश मंडल ने पुष्टि की है कि मुर्गी की मौत और मारपीट से जुड़ी शिकायत दर्ज है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह मामला 2021 में अंधविश्वास के कारण हुए विवाद से संबंधित है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags:Palamupalamu newspalamu news latestmurder newspalamu murder newschickenchicken killingchicken killing in palamupalamu updatelatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.