✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाघमारा के भाजपा विधायक सहित अन्य पर मारपीट के मामले में आरोप तय, बढ़ सकती है मुश्किलें!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 22, 2026, 10:13:01 PM

धनबाद(DHANBAD): बाघमारा के भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो उर्फ शरद महतो के खिलाफ बुधवार को धनबाद के एमपी एमएलए  विशेष अदालत में आरोप गठित हुआ . यह मामला मनोज चौहान पर जानलेवा हमला करने के आरोप से जुड़ा हुआ है. 

मनोज चौहान ने 10 .9 .2022 को शरद महतो सहित कई नामजद  और कई अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि 4 सितंबर 2022 को संजीवनी हॉस्पिटल श्यामडीह में भर्ती मरीज को देखने गए थे. तभी पहले से  घात लगाकर बैठे शरद महतो सहित अन्य लोगों ने धक्का मुक्की , गाली गलौज और मारपीट की.

उनकी जान लेने की कोशिश की गई.उन्हें पीटा गया और जमीन पर पटक दिया गया. उसके बाद  उनकी पिटाई की गई .किसी तरह उन लोगों के चंगुल से वह भागने में सफल रहे. 

आज की सुनवाई में शत्रुघ्न महतो अदालत में हाजिर थे. अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया. अदालत में सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया .अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है.

Tags:DhanbadDhanbad Updatebaghmara newsBaghmara MlaBaghmara Mla satrudhan mahtoBaghmara BreakingbjpBjp Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.