✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा : नक्सलियों ने घर से उठाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर फेंका शव

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 25, 2026, 4:21:58 PM

चाईबासा(CHAIBASA):झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है.यहां नक्सली घटना में जेल जा चुका एक युवक घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार दिया गया.मृतक की पहचान रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा (32) के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि वह पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था और जेल भी जा चुका था. जेल से छूटने के बाद वह संगठन में वापस नहीं गया और सामान्य जीवन जी रहा था.वह एक सड़क निर्माण कार्य में मुंशी का काम कर रहा था.

बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

शुक्रवार रात करीब 11 बजे 4–5 हथियारबंद नक्सली उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर ले गए.उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे गई, लेकिन नक्सलियों ने उसे धमकाकर वापस भेज दिया.इसके बाद नक्सलियों ने रमेश को घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसके शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले है.

इलाके में सनसनी 

हत्या के बाद नक्सली शव को गोइलकेरा–मनोहरपुर मुख्य सड़क पर फेंककर फरार हो गए.शनिवार सुबह जब लोगों ने शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई.

रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Tags:JharkhandNewsWestSinghbhumGoilkeraDuguniyaVillageCrimeNewsNaxalEffectedAreaKidnappingCaseMurderCaseBreakingNewsPoliceInvestigationJharkhandCrimeLocalNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.