✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

अभ्यर्थियों ने जेएसएससी को सौंपा परीक्षा में हुए गड़बड़ी का सबूत, कहा नहीं है आयोग के आश्वासन पर भरोसा

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:32:15 AM

रांची(RANCHI):झारखंड में हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा विवाद में है.दरअसल की सरकार ओर से कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा का आयोजन किया गया लेकिन इन सब के बावजूद जेएसएससी परीक्षार्थी परीक्षा में हुए गड़बड़ी को लेकर परीक्षा रद्द कराने की माँग कर रहे हैं. इधर, इन सब के बीच बुधवार को आयोग के चेयरमैन की ओर से बयान आता है कि अगर परीक्षा में हुई गड़बड़ी का सबूत अभ्यर्थी देते हैं, तो परीक्षा को रद्द करवा दिया जाएगा. जिसके बाद आज झारखंड के कई क्षेत्रों से अभ्यर्थी सैकड़ों की संख्या में कार्यालय के बाहर सैकड़ो की सख्या में इकट्ठा हुए जहाँ उन्होंने आयोग और सरकार के ख़िलाफ पुरज़ोर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही आयोग की चेयरमैन से मुलाकात कर सबूत पेश करने की बात भी कही हैं. 
 

अभ्यर्थियों ने आयोग को सौंपा सबूत
हालाँकि इन सब के बीच अभ्यर्थियों की मुलाक़ात चेयरमैन से नहीं बल्कि जेएसएससी के सचिव से हुई. जहां पांच प्रतिनिधिमंडल आयोग के सचिव के पास पहुंच कर परीक्षा में हुई गड़बड़ी के कई सबूत पेश किया. साथ ही आयोग से जाँच की भी माँग की है. वहीं इस मुद्दे पर आयोग के सचिव से मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि आयोग के ओर से आश्वासन देते हुए कहा गया कि सोमवार को इस मामले में जांच किया जाएगा कि यह आरोप सही है या नही. साथ ही अगर अभ्यर्थियों की ओर से लगाए जा रहे आरोप सही निकले तो परीक्षा को रद्द करवा दिया जाएगा. 

आयोग के आश्वासन से संतुष्ट नहीं अभ्यर्थी
वहीं आयोग के सचिव से मुलाक़ात करने के बाद परीक्षार्थियों का कहना है कि आयोग की ओर से आश्वासन मिला हालाँकि हम इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं है. हमें बिलकुल भी भरोसा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जेएसएससी की ओर से कोई उचित फैसला नहीं आता है, तो हम हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाए और उग्र आंदोलन भी करेंगे.

Tags:jssc cgl examjsscjssc cgl exam paper leakjssc cgl exam paper leak livejssc cgl exam updatestudent protest against jssc cgl exam paper leakjssc cgl protestjssc cgljssc cgl exam datepaper leak in jssc cgl examjssc cgl exam 2024 paper leakjssc je paper leakjssc cgl updatejssc cgl exam 2024 livejssc cgl exam:protestpaper leakjssc je exam paper leakjssc cgl paper leakjssc latest newsjssc je 2022 exam paper leakjssc cgl reexam paper

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.