✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

BREAKING: गृह सचिव की पत्नी से ED दफ्तर में पूछताछ, बर्लिन डायगनोस्टिक के जमीन से जुड़ा है मामला 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:41:11 AM

रांची(RANCHI): बर्लिन अस्पताल से जुड़े मामले में ईडी ने जांच तेज कर दिया है. बरयातू  बर्लिन अस्पताल की मालकिन प्रीति कुमारी दूसरे समन पर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गई है. समन में सुबह 11 बजे हाजिर होने का आदेश था लेकिन दो घंटे देरी से दोपहर करीब एक बजे प्रीति कुमारी ईडी के दफ्तर पहुंची है. जब वह ईडी दफ्तर जा रही थी उनके पास कुछ दस्तावेज भी थे. संभवत यह तमाम पेपर अस्पताल के जमीन से जुड़े हो सकते है.बता दे कि ईडी की ओर जब पहला समन प्रीति कुमारी को भेजा गया था तो उन्होंने एक सप्ताह का समय ईडी से मांगा था इसके बाद जब दूसरा समन जारी हुआ तो वह ईडी दफ्तर पहुंच गई है. मालूम हो की प्रीति कुमारी राज्य के गृह सचिव अविनाश कुमार की पत्नी है.          

पाँच दिसंबर को ईडी की टीम बर्लिन अस्पताल पहुंच कर जांच कर चुकी है. इस दौरान बर्लिन अस्पताल के जमीन की मापी की गई थी. ईडी की टीम के साथ अंचल के अमीन भी मौजूद थे. इसके बाद ही जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी ने प्रीति कुमारी को तलब किया है. कई बिंदुओं पर उनसे पूछताछ होगी. यह पूछताछ जमीन की खरीदारी से शुरू हुई है. लेकिन इसकी जद में अस्पताल भी आएगा. बर्लिन अस्पताल करोड़ों रुपये से बनाया गया है. ईडी इस पैसे का भी श्रोत जानने की कोशीस करेगी.          

बताया जा रहा है अविनाश कुमार ने वर्ष 2013/14 में बड़गाई अंचल में अपनी पत्नी प्रीति कुमारी के नाम एक जमीन की खरीद की थी. उसी जमीन पर आज के दिन बर्लिन अस्पताल का संचालन किया जा रहा है. ईडी की नजर अब बर्लिन अस्पताल की इसी जमीन पर है. इस जमीन की खरीद करीबन एक करोड़ रुपये में की गयी थी.  लेकिन इसका भुगतान बैंक के माध्यम से नहीं कर नगद किया गया था. आज के दिन इस जमीन की कीमत करीबन तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

जमीन खरीद को सीधे सीधे मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ना मुश्किल

हालांकि जमीन की इस खरीद को सीधे सीधे मनिलाड्रिंग सो जोड़ना थोड़ा मुश्किल है. क्योंकि जमीन की की खरीद के वक्त अविनाश कुमार और उनकी पत्नी की आय का स्रोत भी देखना होगा. साथ ही उस वक्त की पारिवारिक परिसंपत्तियों का भी आकलन करना होगा, लेकिन जिस प्रकार से बड़गाई  अंचल से कार्यालय से उक्त जमीन से जुड़े दस्तावेजों की मांग की गयी थी.   उससे साफ संकेत हैं कि ईडी इस मामले को मनिलाड्रिंग से जोड़कर देखने की कोशिश कर रही है.  इसके साथ ही ईडी की नजर दूसरे इन्वेस्ट पर भी है. एक-एक प्रोपर्टी को खंगला जा रहा है. उसकी सूची तैयार की जा रही है.

 

Tags:bURLINE HOSPITALias avinash kumarhome secretoryJharkhand breakingEd Action jharkhandJharklhand breaking eded newsPriti singhBurline radar on ed

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.