रांची (RANCHI): रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने महिला पुलिस कर्मी की जान ले ली. फुटकलटोली स्थित राइस मिल के पास हुई इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहोल बन गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब महिला पुलिसकर्मी किसी कार्य से गुजर रही थीं. इसी दौरान भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें महिला कर्मी जान चली गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान और अन्य विवरण जुटाए जा रहे हैं. वहीं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.