✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking: 28 मई को सरकार ने किया बकरीद की छुट्टी का ऐलान, कार्मिक विभाग ने जारी किया आदेश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 2:12:18 PM

रांची (RANCHI): झारखंड सरकार ने बकरीद (ईद-उल-जुहा) की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले राज्य सरकार की ओर से 27 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई 2026 कर दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि वर्ष 2026 के लिए निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (NI Act) के तहत 27 मई को बकरीद का अवकाश निर्धारित था. हालांकि, चांद दिखाई देने की स्थिति को देखते हुए अब ईद-उल-जुहा का पर्व 28 मई, गुरुवार को मनाया जाएगा. इसी वजह से सरकार ने अवकाश की तारीख में संशोधन करते हुए 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है.

सरकार के नए आदेश के मुताबिक, 27 मई को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और नियमित कामकाज जारी रहेगा. वहीं 28 मई को सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और संबंधित विभागों में अवकाश रहेगा. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद सभी विभागों, कार्यालयों और अधिकारियों को इसकी जानकारी भेज दी गई है, ताकि अवकाश को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने..

बकरीद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व माना जाता है, जिसे कुर्बानी और त्याग के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. चांद दिखने के आधार पर पर्व की तारीख तय होने के कारण कई बार छुट्टियों में बदलाव करना पड़ता है. इसी क्रम में झारखंड सरकार ने भी संशोधित आदेश जारी करते हुए नई तारीख पर अवकाश घोषित किया है.

Tags:Big newsbreaking newsjharkhand govenmrntBakrid Holiday on May 28Bakrid Holiday on 28 May 2026Bakrid 2026Bakrid HolidayBakrid Holiday 2026latest newsbig newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.