✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 13, 2026, 11:33:13 AM

रांची(RANCHI): राज्य के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने रांची स्थित पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे माधव लाल सिंह का इलाज पहले बोकारो में चल रहा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रेफर किया गया था.

माधव लाल सिंह झारखंड की राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं. वे गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे. क्षेत्र की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी और लंबे समय तक उन्होंने जनता के बीच सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई.

उन्होंने बिहार सरकार और झारखंड सरकार, दोनों में मंत्री पद की जिम्मेदारी भी संभाली थी. अलग-अलग दौर में सरकार का हिस्सा रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

माधव लाल सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख देखा जा रहा है. कई राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. गोमिया सहित आसपास के इलाकों में भी उनके समर्थकों के बीच मायूसी का माहौल है.

लंबे राजनीतिक सफर के दौरान माधव लाल सिंह ने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए रखी. जनता के मुद्दों को उठाने  में अहम भूमिका निभायी. वे लगातार चर्चा में रहे. उनके निधन के साथ झारखंड ने एक ऐसे वरिष्ठ नेता को खो दिया, जिन्होंने बिहार और झारखंड दोनों राज्यों की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी.

 

Tags:Former minister Madhav Lal SinghMadhav Lal Singh deathJharkhand former minister newsJharkhandGomia MLA Madhav Lal SinghRanchi Pulse Hospital newsRanchiMadhav Lal Singh obituaryRanchi breaking newsFormer Bihar minister news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.