✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला झारखंड दौरा, 5 जून को कोर कमेटी के साथ होगी अहम बैठक

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 10:58:44 AM

रांची(RANCHI): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आने वाले हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा माना जा रहा है, जिसको लेकर पार्टी संगठन और राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. खास बात यह है कि उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है.

माना जा रहा है कि आगामी राज्यसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने इस दौरे की विशेष रणनीति तैयार की है. पार्टी संगठन को मजबूत करने, नेताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा भाजपा के लिए संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम साबित हो सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे. इस बैठक में सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. पार्टी संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जा सकती है. बताया जा रहा है कि यह बैठक एक बैंक्विट हॉल में आयोजित की जाएगी, जहां संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन होने की उम्मीद है.

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. पार्टी नेतृत्व इस दौरे के जरिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन को चुनावी मोड में लाने की कोशिश करेगा. वहीं, विपक्ष की नजरें भी इस दौरे पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दौरे को भाजपा की आगामी राजनीतिक रणनीति का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है, जिससे राज्य की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है.

 

Tags:BJP National President Nitin NaveenJharkhand VisitNitin Naveen Ranchi VisitBJP Jharkhand Core Committee MeetingRajya Sabha Election Jharkhand BJPBJP National PresidentNitin Naveen BJP MeetingBJP Jharkhand Latest News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.