✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर आदिवासी समाज का बढ़ाया सम्मान: भाजपा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 4:22:45 AM

रांची(RANCHI): प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये जाने पर ढोल ,नगाड़ा बजाकर, मिठाइयां बांटकर  खुशियां मनाई. जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि आज राज्य और देश का जनजाति समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है. 

 

भाजपा का ही नेतृत्व है जिसने राज्य का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी को बनाया

भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने के लिये समर्पित है. भाजपा एक आदिवासी महिला को भारत के प्रथम नागरिक के लिये उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक कदम है. भाजपा के दिल में जनजाति समाज बसता है. भाजपा ही है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती पर अलग झारखंड राज्य का गठन किया. आजादी के अमृत वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया. 

अटल की सरकार ने ही आदिवासी मंत्रालय बनवाने का कार्य किया था. पहली बार नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में 8 आदिवासी मंत्री बनाये गए हैं.संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने का काम भी भाजपा की सरकार ने ही किया.भाजपा का ही नेतृत्व है, जिसने राज्य का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी को बनाया.देश और प्रदेश में आदिवासी के नाम पर अनेक दलों ने राजनीतिक रोटी सेंकी परंतु आदिवासियों के वास्तविक विकास और सम्मान की सच्चे दिल से भाजपा ने इस कार्य को किया है.  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.