✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

छात्रों के लिए बड़ी खबर: जैक बोर्ड कल जारी करेगा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 11:07:49 AM

रांची (RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उम्मीद है कि मंगलवार को आधिकारिक रूप से कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकायों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और सुबह से ही अपडेट चेक करते रहें.

इस बार जैक एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. आमतौर पर अलग-अलग तिथियों में जारी होने वाले तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट इस बार एक साथ घोषित किए जाएंगे. यानी सभी छात्र एक ही दिन और एक ही समय पर अपना परिणाम देख सकेंगे, जिससे लंबे इंतजार की परेशानी खत्म होगी. ऐसे में रिजल्ट जारी होने पर आप jac,Jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. इस वर्ष विद्यार्थी न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर बल्कि DigiLocker के माध्यम से भी अपना डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इससे उन्हें हार्ड कॉपी मिलने से पहले ही प्रमाणित डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध हो जाएंगे.

अगर परीक्षा के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस साल करीब 3.23 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया है. इनमें सबसे ज्यादा 2.12 लाख छात्र कला संकाय से हैं, जबकि विज्ञान में करीब 90 हजार और वाणिज्य में लगभग 21 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. अब सभी छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, जो उनके आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करेगा.

Tags:JAC Intermediate ResultJAC Intermediate Result 2026JAC Intermediate Result announcedJACJAC resultlatest newstop newsnews updateJAC news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.