✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बड़ी खबर:गेराबारी में ‘काल’ का तांडव ! जानिए कुछ ही सेकेंड में कैसे चली गई 13 लोगों की जान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 1:28:47 PM

कटिहार/साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के गेराबारी क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई गरीब परिवारों को उजाड़ दिया.भागलपुर की ओर से आ रही एक पिकअप और पूर्णिया की तरफ जा रही बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे है.हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.

कई लोगों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के पञ्चकठिया से पिकअप में सवार लोग पर्व मनाकर लौट रहे थे,लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है.इस दर्दनाक टक्कर में कई लोगों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया,जब कि कुछ ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली.

13 मृतकों में से 10 शव कटिहार लाए गए है

अब तक की जानकारी के अनुसार कुल 13 मृतकों में से 10 शव कटिहार लाए गए है,जब कि 3 लोगों की मौत पूर्णिया में इलाज के दौरान हुई.सभी 23 घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिक ल कॉलेज में चल रहा है,जिनमे कई की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतक और घायलअधिकांशत पूर्णिया जिले के निवासी बताए जा रहे है,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया.घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.इधर घटना को लेकर कटिहार जिले के पुलिस अधीक्षक ने मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.बस चालक के खिलाफ एक्सीडेंटल FIR दर्ज की जा रही है.चालक खुद भी घायल है और पुलिस की निगरानी में है साथ ही पोस्ट मार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके.

तत्काल राहत की घोषणा

वही जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए तत्काल राहत की घोषणा की है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहा यता दी जाएगी साथ ही सभी घायलों के समु चित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.प्रशासन ने अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउ स तक अधिकारियों की तैनाती कर दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.एक साथ कई लोगों की मौत से गांवों में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है.

रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो

Tags:13 people died in sahibganj accident13 people died in sahibganjsahibganj accident news todaysahibganj accident newsaccident in sahibganjaccident in gerabaari sahibgajbreaking news sahibganjsahibganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.