✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक!अमित शाह बनाएंगे रणनीति, चंपाई,सुदेश,हिमंता और अर्जुन दिल्ली में मौजूद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 8:50:15 PM

रांची(RANCHI):  झारखंड की सियासत में शुरू हुआ सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिर अब चंपाई सोरेन झारखंड से कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुँच गए है. इस बीच ही दिल्ली में झारखंड को लेकर अमित शाह ने बैठक बुलाई है. सूत्रों की माने तो अलग अलग कई राउंड की बैठक होनी है. अमित शाह मौजूदा झारखंड की राजनीतिक हालत पर चर्चा करेंगे. संभवत इस बैठक के बाद चंपाई से भी मुलाकात हो सकती है. फिलहाल दिल्ली में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, झारखंड चुनाव सह प्रभारी सीएम हिमंता के अलावा अर्जुन भी दिल्ली में मौजूद है.

सूत्रों की माने तो झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह अलग अलग सभी नेताओं के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगे. कुछ देर में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ बैठक होनी है. इस बैठक में शामिल होने के लिए सुदेश भी दिल्ली पहुँच चुके है.अब अमित शाह सुदेश महतो से झारखंड की वर्तमान हालत पर चर्चा करेंगे. साथ ही चंपाई को लेकर भी बात हो सकती है. इस बैठक के बाद झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमन्ता से भी अमित शाह की मुलाकात होनी है.

ऐसे में माने तो सभी के साथ चंपाई सोरेन को लेकर चर्चा की जा सकती है. सभी से बात होने के बाद चंपाई सोरेन भी अमित शाह से मुलाकात कर सकते है. चंपाई अपने पत्ते को नहीं खोल रहे है. लेकिन सूत्रों की माने तो चंपाई यह जानना चाह रहे है कि आखिर अगर वह भाजपा में शामिल होते है तो उनकी क्या भूमिका पार्टी में होगी. चुनाव में क्या जिम्मेवारी दी जाती है. इसके अलावा अगर अलग पार्टी बना कर गठबंधन करेंगे तो उन्हे क्या मिलेगा. सभी बिंदुओं पर चंपाई सोरेन स्पष्ट जानना चाह रहे है.

अगर देखे तो अब चंपाई सोरेन झामुमो में तो वापसी नहीं करेंगे. नई पार्टी या फिर कोई साथी दो बिन्दु पर विचार कर रहे है. अब ज्यादा उम्मीद है कि साथी की  ही तलाश ज्यादा चंपाई कर रहे है. सामने भाजपा भी इनके दर्द को बाटने के लिए हाथ बढ़ाती हुई दिख रही है.  झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा ने साफ कहा है कि चंपाई सोरेन से कई बार बात हुई है. इस बात में अब तक कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है. लेकिन अब समय आ गया है चंपाई सोरेन से बात करेंगे.                                            

Tags:amit shahamit shah in jharkhandamit shah liveamit shah jharkhandamit shah jharkhand visitamit shah speechjharkhandamit shah newsjharkhand newsamit shah jharkhand rallyamit shah latest newsamit shah jharkhand newsamit shah in ranchiamit shah rally jharkhandamit shah in jharkhand liveamit shah ranchi visitamit shah rally in jharkhandamit shah speech in jharkhandamit shah jharkhand rally speechamit shah news todayamit shah ranchichampai sorenhemant sorenchampai soren newschampai soren join bjpchampai soren vs hemant sorenchampai soren news livechampai soren bjpchampai soren livewho is champai sorencm champai sorenhemant soren vs champai sorenchampai soren in bjpchampai soren bjp latestchampai soren joins bjp livechampai soren ex cmchampai soren bjp newschampai soren joins bjpchampai soren joining bjp livechampai soren to join bjpchampai soren will join bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.