☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

Big Breaking: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस 

Big Breaking: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस 

Big Breaking: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस 

Tnp DESK: दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन ने आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं.  आज मैं शून्य हो गया हूँ...

शनिवार को दिशोम गुरू शिबू सोरेन की तबीयत को लेकर अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया था. जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी. लगातार विदेशी डॉक्टरों से सलाह ली जा रही थी. हालांकि, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था. मुख्यमंत्री स्वयं अस्पताल में मौजूद थे और डॉक्टरों से लगातार जानकारी ले रहे थे.  

यह भी पढ़े: स्मृति विशेष: जिसने जंगल की आवाज को सदन तक पहुंचाया, वो दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ कहलाया, ‘गुरु जी’ के निधन से शोक में झारखंड

बता दें कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन की 1 अगस्त (शुक्रवार) को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था जिसके बाद लगातार मॉनिटरिंग चल रही थी. सूचना मिलते ही शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दिल्ली रवाना हुए थे.मालूम हो कि शिबू सोरेन 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहाँ वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था.  सूत्रों के अनुसार, उन्हें किडनी की समस्या और हल्का ब्रेन स्ट्रोक हुआ था. 81 वर्षीय शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों के प्रतीक थे. 

Published at:04 Aug 2025 04:20 AM (IST)
Tags:JharkhandHemant sorenShibu SorenShibu Soren is no moreJharkhand Mukti morchaJmmShibu Soren newsShibu Soren died
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.