✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची स्टेशन में चौकिंग के दौरान बैग से निकला प्रतिबंधित सामान, युवक गिरफ्तार

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 1:42:33 PM

रांची(RANCHI): रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट स्थित लगेज स्कैनर पर सघन जांच के दौरान एक यात्री संदिग्ध वस्तु के साथ पाया गया और जब उससे पूछताछ की गई तो युवक ने अपना नाम पंकज कुमार बताया जो पलामू के रहने वाला है. उसके दो बैग की तलाशी लेने पर कुल 09 पैकेट पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत 6,800 बतायी जा रही है है, बता दें कि ज्वलनशील चीजों रेलवे परिसर में ले जाना प्रतिबंधित है. और जब युवक से उसे ले जाने की वजह पूछी तो उसके पास कोई सही जानकारी नहीं दे रहा था.

बता दें कि मंडलीय सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत रांची रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश गेट पर लगे लगेज स्कैनर के जरिए सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान एक यात्री संदिग्ध वस्तुओं के साथ पकड़ा गया.

बताते चले की पूछताछ में उसकी पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई. जब उसके दो बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 9 पैकेट पटाखे बरामद किए गए, पटाखे ज्वलनशील पदार्थ की श्रेणी में आते हैं, इसलिए उन्हें रेलवे परिसर में ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है.

आरपीएफ ने जब युवक से इन पटाखों के संबंध में वैध अनुमति पत्र मांगा, तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं था. इसके बाद मौके पर ही सामग्री को जब्त कर लिया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. इस मामले में आरपीएफ पोस्ट रांची में रेलवे अधिनियम की धारा 164 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पोस्ट लाया गया है और उसे आज रांची के माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा.आरपीएफ की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि रेलवे परिसर में सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

Tags:ranchiranchi railwayranchi railway stationranchiRPF actionPassenger arrested with firecrackers trainRanchi station security checkingsecurity checking in ranchi sationFirecrackers seized at railway station

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.