देवघर (DEOGHAR ) : असम में कल गुरुवार को विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में सत्ताधारी दल के मुखिया यानी वहां के सीएम को अपने राज्य में रहना जरूरी माना जाता है. लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज बाबानगरी देवघर के दौरे पर रहे. विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत भाजपा नेताओं ने किया. एयरपोर्ट से सीधा वह ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग आश्रम गए. वहां के आचार्य से मुख्यमंत्री ने मुलाकात किया और दंडवत प्रणाम किया. हिमंता बिस्वा सरमा से पहले सत्संग आश्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद थे.
सत्संग आश्रम में सीएम का दंडवत प्रणाम करने का यह हो सकता है मायने
देवघर स्थित सत्संग आश्रम की स्थापना आध्यात्मिक गुरु-शिष्य परंपरा के तहत अनुकूल चंद्र ठाकुर द्वारा की 1946 में गई थी. अनुकूल चंद्र ठाकुर के शिष्य आसाम,पूर्वोत्तर राज्य,पश्चिम बंगाल,उड़ीसा और बिहार-झारखंड के कई जिलों सहित विदेश में है. सत्संग आश्रम के बड़ी संख्या में शिष्य असम के है और कल वहां चुनाव होना है. कयास लगाया जा रहा है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा सत्संग आश्रम के शिष्यों का अपने पार्टी के प्रति झुकाव बनाने और अपने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के उद्देश्य से वे आश्रम पहुँचे. वहाँ के आचार्य को दंडवत प्रणाम किया है. हालांकि इस विषय पर कुछ भी बोलने से हिमंता बिस्वा सरमा परहेज करने लगे.
बाबा मंदिर में असम सीएम ने की विधिवत पूजा अर्चना
सत्संग आश्रम से सीधा हिमंत बिस्वा सरमा पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दर पर पहुँचे. बैद्यनाथ धाम एक शक्तिपीठ भी है और इसे मनोकामना लिंग भी कहते है. यहाँ सच्चे मन से जो भी कामना की जाती है वह अवश्य पूरी होती है. यही कारण है कि असम चुनाव में दुबारा भाजपा की सरकार बने शायद इसी उम्मीद से असम सीएम ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. बाबा मंदिर पहुँचने पर असम सीएम का स्वागत स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन द्वारा किया गया. गर्भ गृह में सीएम गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ पहुँचे और विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई. असम सीएम ने कहा कि असम में कल चुनाव है इसलिए अभी बोलने का मतलब चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लेना.
शायद ही किसी राज्य का सीएम हिमंता बिस्वा सरमा जैसा होगा जो मतदान से एक दिन पहले अपने राज्य से बाहर अन्य राज्य का भ्रमण करते हो. खैर असम के सीएम का सत्संग आश्रम में दंडवत प्रणाम करना और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में गुहार लगाने का कितना फल मिलता है वह चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा.
रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा