✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

निकाय चुनाव से पहले मोटी रकम से वोटरों को साधने की हुई है कोशिश, नेता प्रतिपक्ष पर लगे गंभीर आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 22, 2026, 6:11:15 PM

रांची (RANCHI): झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है. इस बीच जेएमएम ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला बोला है.

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भले ही निकाय चुनाव दलगत चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ा गया, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने अनौपचारिक रूप से अपनी भूमिका निभाई है. उन्होंने दावा किया कि शहरी मतदाताओं ने बीजेपी को नकार दिया है और यह चुनाव पार्टी के लिए “रिजेक्शन” साबित होगा.

गिरिडीह होटल बैठक पर सवाल
प्रेस वार्ता के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने गिरिडीह में चुनाव प्रचार बंद होने के बाद एक होटल में हुई बैठक को लेकर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना था कि उस बैठक में कथित रूप से पैसे बांटे गए और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की गई.

उन्होंने सवाल उठाया कि बाबूलाल मरांडी गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, फिर भी अपने समर्थक के होटल में बैठक कर क्या संदेश देना चाहते थे? जेएमएम ने आरोप लगाया कि यह बैठक सुनियोजित तरीके से आयोजित की गई थी.

विधानसभा से गैरहाजिरी और डोमिसाइल मुद्दा
जेएमएम नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बाबूलाल मरांडी विधानसभा से नदारद रहे हैं और डोमिसाइल के मुद्दे पर राज्य में भ्रम की स्थिति पैदा की. उन्होंने कहा कि मरांडी की राजनीति आदिवासी, मूलवासी, दलित और अल्पसंख्यक विरोधी रही है.

साथ ही जेएमएम ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले बिहार में योजनाओं की घोषणा कर चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की गई.

50% से अधिक निकाय सीटों पर जीत का दावा
जेएमएम ने रांची समेत सभी नगर निकाय क्षेत्रों में मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की. सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया कि इस बार 50 प्रतिशत से अधिक नगर निगम, परिषद और अन्य निकाय सीटों पर जेएमएम की जीत तय है.

नगर निकाय चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. अब सभी की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी है.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा

Tags:JMMBJPBJP jharkhandbabulal marandibabulala marandi BJPneta pratipaksh babulal marandisuprio bhattacharyanagar nikay chunavnagar nigam chunavlatest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.