✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

डुमरी में बिगड़ा आजसू और जेएमएम का खेल, विधानसभा में सुनाई देगी टाइगर जयराम की दहाड़

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:29:30 AM

रांची(RANCHI): खतियान आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनावी अखाड़े में कूदेंगे. यहां पर उनका सामना टाइगर जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी से होगा. वहीं, सामने एनडीए (NDA) की यशोदा देवी मौजूद रहेंगी.

इस सीट पर करीब 32% महतो वोटर

डुमरी विधानसभा सीट कुर्मी पहला मतदाता वाला सीट है. यही वजह है कि जयराम महतो ने डुमरी पर दांव खेला है. इस सीट पर करीब 90 हजार से अधिक यानी 32% महतो वोटर है. जो अब तक पिछले 20 सालों से जगन्नाथ महतो को वोट देते आ रहे हैं. एक बड़ा वोट बैंक जगन्नाथ महतो के साथ रहता है. लेकिन उनके जाने के बाद कुर्मी वोटरों में बिखराव नहीं हुआ. उनकी पत्नी बेबी देवी जब मैदान पर उतरी उनके साथ भी पूरे दम खम के साथ जीतकर विधानसभा भेजा है.

अब जयराम महतो इस सीट पर कितने मतदाता को अपनी ओर खींच पाएंगे, यह तय तो अब विधानसभा चुनाव में ही होगा. लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो डुमरी चेहरा महतो को पलकों पर बैठा कर रखा गया है. डुमरी विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक वोट (90541) उन्हें लोकसभा चुनाव में मिले थे. अब विधानसभा चुनाव में भी अगर जयराम का प्रभाव ऐसा ही रहा तो खतरे की घंटी AJSU के साथ-साथ JMM  पर भी लटक रही है.

रिपोर्ट-समीर हुसैन

Tags:डुमरीआजसूजेएमएमविधानसभाविधानसभा चुनावजयराम महतोझारखंडरांचीविधानसभा चुनाव 2024DumriAJSUJMMAssemblyAssembly ElectionJairam MahatoJharkhandRanchiAssembly Election 2024राजनीति न्यूज़झारखंड राजनीतिPolitics NewsJharkhand Politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.