✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

Breaking Dhanbad : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशितों ने किया थाना पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, डीएसपी के वाहन को तोड़ा

BY -
Sanjeev Thakur CW
Sanjeev Thakur CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:45:10 AM

धनबाद(DHANBAD ): ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. युवक कनकनी सात नंबर के रहने वाला बताया जाता है. उसकी पहचान लखन भुइंया के 26 वर्षीय पुत्र रवि भुइंया के रूप में हुई. यह दुर्घटना लोयाबाद मोड़ पर  मंगलवार की देर रात हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. वहीं पुलिस ने ट्रक चालक कपिल वाजपेई को हिरासत में ले लिया.

आक्रोशित ने ट्रक में किया तोड़फोड़

बताया जाता है कि पुलिस ने जानकारी दिये बिना युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. जिसके बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये. इसके बाद आक्रोशित ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. लोयाबाद थाना में जमकर हंगामा किया. 

आक्रोशितों ने पुलिस से चालक को सौंपने की मांग करने लगे. चालक को नहीं सौंपने के बाद उग्र ग्रामीणों ने थाना के सामने धनबाद-कतरास मार्ग को जाम कर दिया. थाना के समीप टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे. 

गाड़ियों की लग गई लंबी कतारें 

मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारी ने कई थानों की पुलिस को बुलाई. जिसमें जोगता, तेतुलमारी, केंदुआडीह और पुटकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ से गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. स्थिति नियंत्रित करने के लिए डीएसपी लॉ एंड आर्डर, प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना खलखो सहित जिला पुलिस बल मौजूद थीं. 

ग्रामीणों ने की पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट, इंस्पेक्टर

इसी दौरान उग्र ग्रामीणों ने थाना पर पत्थराव कर दिया और  पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे. घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. मारपीट और पथराव में केंदुआ इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर घायल हो गये. वहीं पुटकी की प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना खलको के वाहन का शीश फोड़ दिया गया. लोगों को उग्र देख पुटकी, केंदुआ, तेतुलमारी, जोगता पुलिस व जिला पुलिस बल को बुलाया गया. फिर उग्र लोगों को तीतर-बीतर करने के लिए लाठी चार्ज किया, जिससे कुछ ग्रामीण चोटिल हो गये. बताया जाता है घटना नियंत्रण में है लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है. 

Tags:death of a youth in a road accidentangry peopleangry people pelted stones at the police stationpelted stonespolice stationmany policemen injuredDSP vehicle brokendhanbadLoyabad ModPutkiKenduaTetulmariJogta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.