✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह में कोयला चोरों पर कार्रवाई, 15 बाइक जब्त, आरोपी फरार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 23, 2026, 10:52:49 AM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के सीसीएल कोलयरी क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. यह अभियान परियोजना पदाधिकारी जी.एस. मीणा के नेतृत्व में चलाया गया.सुबह-सुबह कबरीबाद माइंस इलाके में पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड की टीम ने मिलकर छापेमारी की.छापेमारी के दौरान जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे, वहां मौजूद कोयला चोर भाग निकले.

मौके से 15 मोटरसाइकिल जब्त

हालांकि टीम ने मौके से 15 मोटरसाइकिल जब्त कर ली.बताया जा रहा है कि इन बाइकों का इस्तेमाल कोयला ढोने और बाजार में बेचने के लिए किया जाता था.स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ लोग लंबे समय से अवैध तरीके से कोयला निकालकर उसे बोरे में भरते थे और फिर बाइक के जरिए आसपास के बाजारों में बेचते थे.इससे सीसीएल को नुकसान हो रहा था. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अधिकारियों ने सख्त कदम उठाते हुए यह छापेमारी अभियान चलाया.

कोयला चोरी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

परियोजना पदाधिकारी जी.एस. मीणा ने कहा कि कोयला चोरी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने साफ किया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि इस अवैध काम पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके उन्होंने यह भी बताया कि जहां से कोयला चोरी हो रही थी, वह इलाका काफी खतरनाक है। वहां अवैध खनन के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे लोगों की जान भी जा सकती है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जब्त की गई बाइकों के मालिकों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक

Tags:Giridih coal theftCoal mafia crackdownIllegal coal mining JharkhandCCL Giridih raidCoal thieves arrested15 bikes seized GiridihJharkhand crime newsCoal smuggling caseGiridih police action Coal theft raid IndiaGiridih news todayTrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.