✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना, तालाब में डूबकर एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:00:17 PM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड स्थित झरदाग गांव में मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार की चार मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, छठ पर्व के संपन्न होने के बाद सभी बच्चियां घर के पास स्थित तालाब किनारे खेलने गई थीं. खेल के दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर पड़ी. उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी तालाब में उतर गईं, लेकिन चारों की ही डूबने से जान चली गई.

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियों के शोर सुनते ही लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें तालाब से बाहर निकाला और पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चियों की पहचान रिंकी कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में हुई है. सभी सगी बहनें थीं. घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेज दिया. अंचल अधिकारी ने बताया कि शोक संतप्त परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही लोगों से अपील की कि वे बच्चों को तालाब या गहरे पानी के स्थानों के पास खेलने से रोकें, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न घटे. झरदाग गांव में अब सन्नाटा पसरा है, हर घर से रुलाई की आवाजें उठ रही हैं और पूरा इलाका गम में डूबा हुआ है.

Tags:accident newsaccident latest newsbig newsbreaking newshazaribagh newsdrowningdrowning news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.