✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, तभी गाँव वालों की पड़ी नजर और कर दिया ये कांड.....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 3:19:22 PM

गढ़वा (GARHWA): जिले से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाई गई और दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई. मामला खरौंधी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अरंगी गांव निवासी अमेरिका राम की पुत्री सोनी कुमारी और बजरमरवा गांव निवासी सत्यनारायण राम के पुत्र गोलू भारती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलते-जुलते थे.

बताया जा रहा है कि देर रात गोलू अपनी प्रेमिका सोनी से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान परिजनों और गांव के लोगों ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में देख लिया. इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया और मामले की जानकारी पूरे गांव में फैल गई. घटना के बाद गांव में सामाजिक स्तर पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में काफी देर तक बातचीत हुई. बाद में दोनों युवक-युवती की सहमति और परिजनों की मौजूदगी में शादी कराने का फैसला लिया गया.

इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न कराई गई. शादी के बाद गांव और आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी सहमति और सामाजिक पहल से मामले का समाधान निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह का विवाद नहीं बढ़ा.

रिपोर्ट : धर्मेन्द्र कुमार

Tags:garhwagarhwa newsgarhwa latest newslover came in nightboyfriend met girlfriendboyfriend girlfriend newsboyfriend girlfriend affairboyfriend girlfriend affair newsboyfriend girlfriend affair news garhwagarhwa update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.