✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

झारखंड में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका: JTET 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 6:20:38 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो गई है. इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. करीब एक दशक बाद यह परीक्षा आयोजित हो रही है, क्योंकि पिछली बार यह 2016 में हुई थी. ऐसे में लंबे इंतजार के बाद मिले इस अवसर से अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

नई नियमावली के तहत उम्मीदवारों को उम्र सीमा में बड़ी राहत दी गई है. परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा में 9 साल तक की छूट दी गई है. इससे उन उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा जो पिछले वर्षों में परीक्षा न होने के कारण उम्र सीमा पार कर चुके थे.

परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित होगी, पहला स्तर कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक) और दूसरा कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) के लिए. अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार किसी एक या दोनों स्तरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

गौरतलब है कि 2024 में आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को इस बार दोबारा आवेदन करना होगा. उन्हें भाषा-1 और भाषा-2 का चयन फिर से करना होगा और अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी. हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन शुल्क जमा किया है, उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी.

पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, लेकिन पहले ही दिन कई अभ्यर्थियों ने वेबसाइट में तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की है. साइट के धीमे या बंद होने के कारण फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है. अधिकारियों ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय-समय पर वेबसाइट ट्राई करते रहें. करीब 10 साल बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा को युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जिससे हजारों उम्मीदवारों का शिक्षक बनने का सपना पूरा हो सकता है.

Tags:Jharkhandjharkhand job vaccancyvacancyjobjob recruitmentjharkhand update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.