✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिक्षा के मंदिर के बाहर शराब की महफ़िल! धनबाद का ये स्कूल परिसर बना शराबियों का अड्डा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 12:18:18 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के कतरास इलाके से एक चिंताजनक मामला सामने आया है. यहां पंचगढ़ी बाजार स्थित रेलवे मध्य विद्यालय के आसपास का माहौल खराब होता जा रहा है.स्कूल के बाहर दिन में ही शराबियों की भीड़ लगती है, जिससे बच्चों और अभिभावकों में डर बना हुआ है.बताया जा रहा है कि स्कूल से करीब 50 मीटर दूरी पर एक सरकारी शराब दुकान है. इसी वजह से वहां दिनभर शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि कतरास थाना यहां से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर है, इसके बावजूद खुलेआम यह सब हो रहा है.

स्कूल के बाहर गंदगी भी बड़ी समस्या

स्कूल के बाहर गंदगी भी बड़ी समस्या बन गई है. आसपास के बाजार के लोग स्कूल परिसर में ही कचरा फेंक देते है, जिससे माहौल और खराब हो रहा है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है.स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि छुट्टी के बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ जाती है. कई शराबी स्कूल के अंदर घुस जाते है और वहीं बैठकर शराब पीते है. बाद में खाली बोतलें और गंदगी छोड़कर चले जाते है.इससे स्कूल की छवि खराब हो रही है और बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है.

स्कूल के छात्र-छात्राएं काफी परेशान

इस स्थिति से स्कूल के छात्र-छात्राएं काफी परेशान है. उनके अभिभावकों में भी गुस्सा और चिंता है.सभी का कहना है कि स्कूल जैसे सुरक्षित स्थान पर इस तरह की गतिविधियां नहीं होनी चाहिए.अब बड़ा सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा और साफ-सफाई की जिम्मेदारी कौन लेगा. लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे है, ताकि स्कूल का माहौल सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाया जा सके.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad katraa newsSchool of dhanbadKatras school newsDhanbad news todayTrending newsViral newsSchool ke bahar sharabiyon ka addaSchool news dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.