✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड का ऐसा कॉलेज जहां विदेशों से मिलता है जॉब ऑफर, सीट्स भी होती है लिमिटेड, जानिए कैसे मिलता है यहां दाखिला

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 5:49:45 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में कई ऐसे कॉलेज भरे पड़े हैं, जो न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी अपना परचम लहराते आए हैं. इन्हीं में से है राज्य के जमशेदपुर के कुछ ऐसे कॉलेज जिन्होंने देश-विदेश में अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए भी चर्चाएँ बटोरी है. हायर एजुकेशन के लिए जमशेदपुर स्थित दो प्रतिष्ठित संस्थान, XLRI (Xavier School of Management) और National Institute of Technology Jamshedpur देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक शानदार प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. इन संस्थानों में सीमित सीटें होती हैं, जिसके कारण यहां एडमिशन पाना काफी प्रतिस्पर्धी माना जाता है.

मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए XLRI देश के टॉप संस्थानों में गिना जाता है. NIRF Ranking 2025 में इसे टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में 10वां स्थान मिला है. यहां PGDM (BM) और PGDM (HRM) जैसे कोर्स कराए जाते हैं. हालिया प्लेसमेंट सीजन में संस्थान ने बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया है. छात्रों को 1.10 करोड़ रुपये तक का इंटरनेशनल पैकेज मिला, जबकि डोमेस्टिक पैकेज 59 लाख रुपये तक पहुंचा. औसतन पैकेज भी 31.40 लाख रुपये के आसपास रहा, जो इसे देश के सबसे मजबूत प्लेसमेंट देने वाले कॉलेजों में शामिल करता है. Accenture, Amazon, BCG, Deloitte, HUL, ITC, PwC जैसी बड़ी कंपनियां यहां नियमित रूप से भर्ती के लिए आती हैं.

XLRI में एडमिशन मुख्य रूप से XAT परीक्षा के माध्यम से होता है. उम्मीदवारों को पहले XAT में शामिल होना पड़ता है, इसके बाद कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है. आगे इंटरव्यू और अन्य राउंड के बाद फाइनल एडमिशन मिलता है। सीमित सीटों और हाई कटऑफ के कारण यहां प्रवेश पाना आसान नहीं होता.

वहीं, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में NIT जमशेदपुर एक प्रमुख संस्थान है. NIRF Ranking 2025 में इसे इंजीनियरिंग कैटेगरी में 82वां स्थान मिला है. यहां बीटेक, एमटेक और पीएचडी जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. प्लेसमेंट के मामले में भी यह कॉलेज लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. हाल के प्लेसमेंट में यहां 82 लाख रुपये तक का हाईएस्ट पैकेज ऑफर किया गया है, जो छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. Microsoft, Amazon और Samsung जैसी कंपनियां यहां कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेती हैं.

NIT जमशेदपुर में बीटेक एडमिशन JEE Main परीक्षा के जरिए होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से सीट आवंटन किया जाता है. सीमित सीटों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के चलते यहां दाखिला पाना छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. कुल मिलाकर, जमशेदपुर के ये दोनों संस्थान उन छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ देश-विदेश में शानदार करियर की तलाश कर रहे हैं.

Tags:Best collegebest college in jharkhandtop college in jharkhandtop 3 bcollege in jharkhandtop 5 college in jharkhandtop 10 college in jharkhandtop engineering college in jharkhandtop 3 engineering college in jharkhandtop 5 engineering college in jharkhandeducation newsstudent news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.