रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक खौफनाक खबर सामने आई है.कांके थाना क्षेत्र में एक 14साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया.हत्या का आरोप सरकारी अधिकारी पर लगा है.मामले में आरोपी के खिलाफ कांके थाना में आवेदन परिजनों ने दिया.साथ ही जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग की है.
बता दे कि कांके थाना क्षेत्र में बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गयी.बच्ची के शव पर जख्म के निशाना है. जिससे प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई.जिससे उसकी मौत हुई है. घटना से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो कर कांके थाना पहुंचे.इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
परिजनों के मुताबिक सरकारी अधिकारी बच्ची के माँ बाप से उसे पढ़ाने और अच्छे से रखने का सपना दिखा कर चार साल पहले अपने साथ ले गए थे. बच्ची को बुढ़मू के उमेदंडा गांव से कांके के मनातू लाया गया था. सुषमा देवी नामक महिला बच्ची की सारी जिम्मेवारी उठाने का भरोसा दिया था.लेकिन आज उसकी लाश घर पहुंची है.
परिजनों ने बताया कि बच्ची मौत की जानकारी सरकारी अधिकारी के द्वारा ही उन्हें मिली.लेकिन जब शव देखा तो उनका कलेजा भी फट गया क्योंकि बच्ची के शरीर के ज्यादातर हिस्सों में चोट के गहरे निशान थे जो उनकी निर्मम हत्या की गवाही दे रहे थे.मामले में लोगो का कहना है कि जो भी आरोपी इस हत्याकांड और बच्ची के सतह बर्बरता के शामिल है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.
आरोपी महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में कार्यरत है.फिलहाल मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच में जुटी हैं और जांच के बाद ही तमाम चीजें स्पष्ट होने और मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही है।