✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

देवघर में बनाए गए हैं 44 परीक्षा केंद्र, सभी जगह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हो रही JSSC की परीक्षा, उपायुक्त विशाल सागर ने केंद्रों का लिया जायजा

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: December 15, 2025, 6:39:19 PM

देवघर(DEOGHAR):जिले में शांतिपूर्ण,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में (JSSC) झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा संचालित हो रही है. देवघर जिला में कुल 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिला उपायुक्त विशाल सागर ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली.

परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी कैमरों का लिया गया जायजा 
बता दे कि  उपायुक्त ने आर.एल.सर्राफ +2 विद्यालय, आर.मित्रा+2 विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा कार्य में लगे. सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को परीक्षा के दौरान संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित व अनुपस्थिति बच्चों की जानकारी के अलावा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों आदि का जायजा लिया.
 
उपायुक्त द्वारा दिया गया बॉयोमेट्रिक डाटा का गहन रूप से पर्यवेक्षण का  निर्देश
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा कराने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा केंद्रों पर बॉयोमेट्रिक डाटा संग्रहण कर रहे कर्मचारियों को उपायुक्त ने निर्देशित किया कि बॉयोमेट्रिक डाटा का गहन रूप से पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करेंगे, जिससे कोई परीक्षार्थी बॉयोमेट्रिक उपस्थिति कराने से वंचित नहीं रह सके. आगे उपायुक्त ने जिला कोषागार कार्यकाल में बनाये गए वज्र गृह सेंटर का निरक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.
 

रिपोर्ट: रितुराज सिंहा

Tags:jssc cgl exam centrejssc cgl exam center 2024jssc cgl exam center messagejssc cgl 2024 exam centrejharkhand cgl exam centrejssc cgl exam centre mail smsjharkhand cgl 2024 exam centrejssc cgl exam centre detail message08 सितंबर: jssc cgl exam center और date का e-mail आया महत्वपूर्ण 🔥jssc cgl final exam dateexam pointsjssc cgl exam patternjharkhand education current affairsjssc excise constable exam datejssc cgl document verification

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.