✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

राजेश ठाकुर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कोयलांचल में उत्साह

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:18:10 PM
धनबाद (DHANBAD)- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल करते हुए जहां कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है .वही सांसद गीता कोड़ा , विधायक बंधु तिर्की ,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और प्रदेश प्रवक्ता शहजादा अनवर को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जहां बोकारो के रहने वाले हैं और कोयलांचल धनबाद से उनका विशेष लगाव है वहीं जद यू छोड़ कर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए बाघमारा निवासी व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.ऐसे में धनबाद जिला कांग्रेस ने अपने नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और चारों कार्यकारी अध्यक्ष के मनोनीत किए जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए हाउसिंग कॉलोनी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू का वितरण किया साथ ही एक दूसरों के मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस आभार बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री सह वरीय कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक ,वरीय कांग्रेस नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह समेत पार्टी के कई वरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें.इस दौरान धनबाद जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस काफी बेहतर तरीके से काम करेगी.और युवाओं को बागडोर मिलने से कांग्रेस में एक नई जान आ गई है.वहीं पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने स्वीकार किया कि युवाओं के हाथ में कांग्रेस की बागडोर मिलने से कांग्रेस का कायाकल्प होगा और पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा । वहीं वरीय कांग्रेस नेता सह जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आगामी 2024 के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में किए गए फेरबदल मील का पत्थर साबित होगा.
 
 
रिपोर्ट :अभिषेक कुमार, धनबाद
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.