✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने की छापेमारी..बहाली के नाम पर ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 5:34:18 AM

सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने की छापेमारी,सेना में बहाली के नाम पर दलाली करनेवाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार , पंजाब का रहने वाला है आरोपी 

रामगढ़... छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में जवानों की बहाली प्रक्रिया चल रही है। छावनी में जवानों की बहाली को लेकर हमेशा दलाली करने की बात सामने आती रहती है। पिछली बार सिख रेजीमेंट सेंटर में बहाली के दौरान दलाली करने के आरोप में सोनू नाम का युवक और तीन पंजाब के युवकों को आर्मी विजिलेंस ने पकड़ा था। इस बार सेंट्रल कमांड आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में बहाली के नाम पर दलाली करने के आरोप में शहर के मेन रोड में स्थित पूनम होटल में छापामारी कर पंजाब के एक व्यक्ति को पकड़ा है.

भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस की रांची शाखा ने इस ऑपरेशन को दिया अंजाम 

जानकारी के अनुसार सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस रांची की टीम पिछले 4 दिनों से इस व्यक्ति का पीछा कर रही थी। आर्मी विजिलेंस के पास पुख्ता प्रमाण था कि पंजाब के तरन-तारन के रहने वाले मक्खन सिंह के पुत्र गुलजिंदर सिंह रामगढ़ आकर सेना की बहाली में लड़कों को बहाली कराने के लिए दलाली कर रहे हैं। इस सूचना पर सेंट्रल कमांड मिलिट्री इंटेलिजेंस रांची शाखा की टीम 24 अगस्त को रामगढ़ थाना पुलिस के साथ शहर के मुख्य सुभाष चौक के निकट स्थित होटल पूनम में छापामारी किया। आर्मी विजिलेंस की टीम ने लगभग ₹12000 के साथ गुलजिंदर सिंह को पकड़ा।

विजिलेंस की टीम ने पकड़े गए व्यक्ति को रामगढ़ थाना ले जाकर पूछताछ की। पकड़े गए गुलजिंदर सिंह के मोबाइल को जप्त कर विजिलेंस की टीम जांच पड़ताल किया। जिसमें एक लाल रंग की बॉक्स बनाकर सेव किया गया नंबर किसी राशिद मोहम्मद का था। विजिलेंस की टीम पकड़े गए व्यक्ति से बार-बार राशिद मोहम्मद का नाम पूछ रही थी। लेकिन पकड़ा गया व्यक्ति इस नाम से अपने को अनजान बता रहा था। जांच टीम को शक है कि पकड़े गए व्यक्ति का कहीं आईएसआई से तो संपर्क नहीं है। आर्मी विजिलेंस की टीम उस लाइन पर भी पूछताछ कर रही है।

विजिलेंस की टीम को पकड़े गए व्यक्ति के पास से बैंक में 50-50 हजार और 2 लाख जमा करने का बैंक का पुर्जा भी मिला है

जांच टीम ने गुलजिंदर सिंह के एटीएम को भी जप्त कर लिया है। आर्मी विजिलेंस की टीम पकड़े गए व्यक्ति को अपने साथ लेकर चले गई है। इस संबंध में विजिलेंस की टीम से पूछने पर कहा कि आप जो सामने है सब देख रहे हैं। अब इसमें बताने की क्या बात है। वही पकड़े गए गुरजिंदर सिंह ने कहा कि वह अपने किसी रिलेटिव से मिलने रामगढ़ आया हुआ है। पंजाब में वह कोचिंग इंस्टिट्यूट चलता है। 

रामगढ़ में आर्मी बहाली के नाम पर ठगी करने का पुराना इतिहास रहा है । कई बार आर्मी बहाली के नाम पर कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मगर दुर्भाग्य कि आज भी बहाली के दौरान दलाल प्रवृत्ति के लोग हावी है 

रिपोर्ट - जयंत कुमार , रामगढ़ 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.