✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

धनबाद में प्रदर्शनकारी छात्रों पर दूसरे दिन भी जमकर बरसी लाठियां

BY -
Prity Bhardwaj
Prity Bhardwaj
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:59:09 PM

धनबाद(DHANBAD)- शुक्रवार को धनबाद समाहरणालय के पास छात्रों पर हुए लाठीचार्ज से नाराज छात्र संगठनों ने आज राज्य के अलग अलग  जिलों में विरोध प्रदर्शन किया,और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धनबाद में बंद के दौरान समाहरणालय के सामने  प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने फिर जमकर लाठियां चलाई. जिसमें कई भाजपाइयों को चोटें आई हैं. 


छात्रों ने सरकार के खिलाफ में की जमकर की नारेबाज़ी
वही आक्रोशित भाजपाइयों ने कहा कि हेमंत सरकार के पदाधिकारी  गुंडई पर उतर गए है.नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले लोगों पर लाठियां भांज कर जिला प्रशासन दमनात्मक कार्रवाई कर रही है. ऐसे में निरंकुश हेमंत सरकार को अविलंब उखाड़ फेंकना जरूरी है .रणधीर वर्मा चौक पर जुटे हुए भाजपाई नेताओं ने जब जुलूस लेकर उपायुक्त कार्यालय की ओर बढ़े तो उपायुक्त कार्यालय के सामने सड़क पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और हेमंत सरकार के खिलाफ वहीं बैठ कर नारेबाजी करने लगे. वहीं घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता के हल्की चोट लगने की सूचना है.भाजपा ,आजसू ,मासस छात्र इकाई समेत कई विपक्षी पार्टियों ने भी बंद का  समर्थन किया है.


छात्राओं पर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई थी
बता दें की शुक्रवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के खिलाफ आंदोलन कर रही छात्राओं पर एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई थी. जिसके विरोध में एबीबीपी और कई छात्र संगठनों द्वारा शनिवार को धनबाद बंद का आयोजन किया गया था। वहीं बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक बार फिर से लाठियां बरसाई गई

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.