✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

राज्य के 12 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में मिली नौकरी, ओलंपिक खिलाडियों के परिजनों को सीएम ने किया सम्मानित

BY -
Prity Bhardwaj
Prity Bhardwaj
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:33:06 AM

रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भाग ले रहे झारखंड के खिलाड़ियों के परिजनों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने दीपिका कुमार निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के परिवार को घोषणा के अनुसार एक से पांच लाख रुपये दिए। इन खिलाड़ियों के टोक्यो में होने की वजह से इनके परिजनों ने सम्मान राशि ग्रहण की। इसके अलावा पैरा ओलंपिक के बोकिया खेल में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय राज को विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपये दिए गए। साथ ही 12 खिलाड़ियों को गृह विभाग में नियुक्ति पत्र प्रदान किया हैं। 

                          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के खिलाड़ियों के परिजनों को किया सम्मानित 


खिलाड़ियों को सरकार बनायेगी आईकॉन
खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन का कहना है कि झारखंड के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है. जिस तरह तमाम चुनौतियों के बीच खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा निखारते हुए अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। ये खिलाड़ी जब टोक्यो से वापस लौटेंगी, तो इन्हें सरकार द्वारा सौगात दिया जायेगा, ताकि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का मान बढ़ायें, साथ ही उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में शामिल इन खिलाड़ियों को सरकार आईकॉन बनायेगी, ताकि अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके।


खिलाड़ी बेफ्रिक होकर खेलें
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि खिलाड़ी यह नहीं समझे कि उनका दायित्व अब कुछ और होगा। वे पुलिस विभाग में नौकरी करेंगे, लेकिन वे पूरी तरह खेलों से ही जुड़े रहेंगे। यह तो सिर्फ खिलाड़ियों को व्यवस्था से जोड़े रखने का माध्यम है, जिससे उन्हें रोजगार की चिंता नहीं हो। मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर कहा कि सीधी नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ी बेफ्रिक होकर खेलें। खेलों में आप अपना जौहर दिखायें, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी।

                                                                खिलाड़ियों को  सौंपा गया नियुक्ति पत्र
इन खिलाड़ियों को मिला है नियुक्ति पत्र
लॉन बॉल की खिलाड़ी फरजाना खान, सरिता तिर्की, दिनेश कुमार, लवली चौबे और कृष्णा खलखो, साइकिलिंग खिलाड़ी लखन हांसदा, कराटे खिलाड़ी विजय कुमार और वुशु खिलाड़ी विप्लव कुमार झा को आरक्षी पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, वहीं तीरंदाज मधुमिता कुमारी,  रीतेश आनंद और भाग्यवती चानू को पुलिस अवर निरीक्षक के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वहीं कुछ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण में उनके परिवारवालो को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह में विभागीय मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल और खेल निदेशक

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.