✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

रांची से डेढ़ साल की मासूम रहस्यमयी तरीके से गायब, 24 घंटे बाद भी अदिति का नहीं मिला सुराग

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 4:05:33 PM

रांची (RANCHI): राजधानी रांची के कोकर इलाके से डेढ़ साल की मासूम बच्ची के लापता होने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. 18 महीने की अदिति पांडेय पिछले 24 घंटे से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके के लोग भी बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं. जानकारी के अनुसार, कोकर निवासी मनीष पांडेय की बेटी अदिति 9 मई की शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच घर के बाहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई. पहले तो परिवार वालों को लगा कि बच्ची आसपास ही होगी, लेकिन काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई.

इसके बाद परिवार के लोग और स्थानीय निवासी बच्ची की तलाश में पूरे मोहल्ले और आसपास के इलाकों में जुट गए. कई घंटों तक खोजबीन करने के बावजूद अदिति का कोई सुराग नहीं मिला. मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश जारी है. हालांकि घटना के करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है.

मासूम बच्ची के अचानक गायब हो जाने से परिवार पूरी तरह सदमे में है. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की दुआ कर रहे हैं. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अदिति के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत 6205250103 नंबर पर संपर्क करें. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और बच्ची की तलाश में लगातार अभियान चला रही है.

Tags:ranchiranchi newsranchi latest newsranchi news updatemissing childmissing child newsmissing child in ranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.