✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

प्रयास : तंबाकू नियंत्रण के लिए झारखंड को WHO पुरस्कार  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 10, 2026, 9:24:32 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तंबाकू की खपत को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों को स्वीकार करते हुए झारखंड को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (WNTD) पुरस्कार-2022 के लिए चुना है.

झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि

सूत्रों के मुताबिक झारखंड के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के नोडल अधिकारी ललित रंजन पाठक ने बताया कि 31 मई को नई दिल्ली में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग का स्टाटा तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ पुरस्कार ग्रहण करेगा. उन्होंने कहा कि  "यह झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो केवल राजनीतिक और प्रशासनिक समर्थन के कारण ही संभव हो सका है, जो कि कार्यक्रम को लागू करने में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ को मिला है."

स्वास्थ्य टीमों का बड़ा योगदान
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (GATS) -1 की रिपोर्ट के अनुसार, एनटीसीपी 2012 में झारखंड में शुरू किया गया था, जब राज्य में तंबाकू प्रसार दर 51.1 प्रतिशत थी, जिसमें से 48 प्रतिशत धूम्रपान रहित उपयोगकर्ता थे. 2018 में प्रकाशित हुई GATS-2 की रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में तंबाकू सेवन करने वालों की संख्या घटकर 38.9 प्रतिशत हो गई, जिनमें से 35.4 प्रतिशत धूम्रपान रहित उपयोगकर्ता थे. रंजन पाठक ने कहा कि "इसे और नीचे लाने के लिए, झारखंड ने 2018 और 2022 के बीच कई उपायों की शुरुआत की." उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, WHO और समर्पित राज्य और जिला स्वास्थ्य टीमों ने झारखंड में तंबाकू प्रसार दर को कम करने में बहुत योगदान दिया है.

 

रिपोर्ट: अशु शुक्ला, रांची डेस्क

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.