✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

कार में आग लगने से अधेड़ की मौत, कार से शराब और लाइटर बरामद

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:30:54 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मामला जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गंगोत्री अपार्टमेंट के पास का है. यहां खड़ी कार संख्या जेएच05क्यू-0588 में आग लग गई और एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई.

कार से शराब, बीयर की बोतल और लाइटर बरामद

 घटना शुक्रवार देर रात की है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कार से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने कार से शराब, बीयर की बोतल और लाइटर बरामद किया है. मृतक एम मुकुंद राव (55) बिष्टुपुर के ओसी रोड स्थित क्वार्टर नंबर एच6-73 का रहने वाला था. वह ट्रैवलिंग का बिजनेस करता था. उसकी मौत से पत्नी और दो बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है.

दमकल ने कार में लगी आग को बुझाया

कार में आग लगी की सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.  कार की जांच करने पर पुलिस उसमें एक शव मिला. कार स्क्रैप है और वह चलने की अवस्था में नहीं है. ऐसे में पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है. यह भी आशंका जताई जा रही है कि कार के भीतर नशा करने के दौरान कार में आग लगी होगी. जिसकी चपेट में एम मुकुंदराव आ गए और उनकी मौत हो गई. प्रभारी थानेदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार से शराब की बोतल और लाइटर बरामद हुआ है. साथ ही परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की जांच होगी.

 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.