✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

गाजियाबाद की कंपनी ने जमशेदपुर के हजारों लोगों को कैसे लगाया करोड़ो का चूना, पढ़िए खास खबर में

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:30:54 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): गाजियाबाद की कंपनी ने जमशेदपुर के हजारों लोगों को लाखों का चूना लगा के फरार हो गई. बताया जा रहा है कि गाजियाबाद स्थित एम एल एम कंपनी “मैक्सिजो टच प्राइवेट लिमिटेड” देश भर के  लाखों लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई है.  जमशेदपुर के लगभग 10,000 लोगों ने इस कंपनी से जुड़ कर अपनी मेहनत की पूंजी को निवेश किया था.

बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी थे ब्रांड एंबेसडर

“मैक्सिजो टच प्राइवेट लिमिटेड” ने 22 अगस्त 2019 में गाजियाबाद से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. जिसके एम डी भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह हैं. कंपनी के द्वारा लोगों को गुमराह किया गया, कंपनी निवेशकों को 15 से 18 प्रतिशत प्रति माह उनके इन्वेस्टमेंट के लिए इन्वेस्टमेंट प्रॉफिट प्रदान करती थी, लोगों का विश्वास बना रहे इसीलिए पिछले 2 सालों से समय से ये पैसे भी दे रही थी. इसके अलावा समय समय पर सेमिनार का आयोजन भी करती थी ,और इस बड़े बड़े सेमिनार में बड़े सेलिब्रिटी जैसे चंकी पांडे ,गोविंदा , शक्ति कपूर , बीजेपी के नेता मनोज तिवारी भी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर लोगों को कंपनी में निवेश करने की राय देते रहे.

सैलरी के समय देते थे अलग अलग बहाने

जनवरी माह 2022 से, कंपनी ने लोगो को पैसे समय से देना बंद कर दिया , कभी कहते कि कंपनी लॉस में चल रही है तो कभी डिजिटल प्रोसेस के कारण पैसे भुगतान करने में वक्त लग रहा है.  ऐसा करते करते अप्रैल तक लोगो को गुमराह कर लोगो को ठग कर निकलने की तैयारी में लगी रही. एमडी भूषण सिंह समय समय पर इंस्टाग्राम में लाइव आकर लोगो को साथ देने के लिए विनती भी करता था और लोगों के विश्वाश को ढाल बनाकर अपने इस गंदे मंतव्य को पूरा करने में लगा हुआ था.

बैंक ने कर दिया था अकाउंट फ्रीज़

18 अप्रैल को सभी राशि ऐप के जरिए विड्रॉल की जाएगी. इसकी घोषणा एमडी के द्वारा की गई. लेकिन जब मैक्सिजोन के ऐप से विड्रल नहीं हुआ तब लोगों का आक्रोश बढ़ा. बैंक से पता किए जाने पर सामने आया कि भूषण सिंह द्वारा कंपनी के अकाउंट से पिछले 2 महीने से बड़े बड़े ट्रांजेक्शन अपने परिवार और दोस्तों के बीच किया जा रहा था और अधिक ट्रांजेक्शन के कारण बैंक ने अकाउंट को फ्रीज कर दिया है . परंतु अब तक कंपनी के एमडी एवम् उनकी पत्नी का कोई अता पता नहीं है.

 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.