✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हौसले की पेंटिंग पर उम्मीदों के रंग : पढ़िए देवघर के दिव्यांग कलाकार के संघर्ष की दास्तां

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:08:48 AM

देवघर (DEOGHAR) -किसी के कंधे पर परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी हो और हादसे में व्यक्ति विकलांग हो जाए उस पर क्या बीतेगी, सहज समझा जा सकता है. ऐसे में किसी भी व्यक्ति का हौसला ही खत्म हो जाता है. मन में जिंदगी जीने की इच्छा नहीं बचती. खुद का जीवन एक बोझ लगने लगता है. लेकिन देवघर के रहने वाले एक दिव्यांग पेंटर गोरख रजक ने अपने जीवन में निराशा को हावी नहीं होने दिया. रोजमर्रा के जीवन में आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के बाद भी हिम्मत और हौसले का साथ नहीं छोड़ा. हम बात कर रहे हैं गोरख रजक की, जिसके दोनों हाथ कटे हुए हैं. लेकिन गोरख ने इस अधूरेपन को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दिया.   

मजदूरी करते समय लगी करंट

गोरख कोलकाता में मजदूरी करते थे. इसी मजदूरी की कमाई से अपना और अपने परिवार का खुशी-खुशी भरण पोषण करते थे. लेकिन एक दिन बिजली की करंट लग जाने से डॉक्टर को उनके दोनों हाथ काटने पड़े. हादसे के बाद गोरख को हाथ कटने का गम और परिवार का भरण पोषण की चिंता सताने लगी. धीरे धीरे उनका हौसला टूटने लगा. लेकिन एक दिन अपने परिवार की दयनीय स्थिति देख उसने हिम्मत जुटाई और पेंटिंग को अपनी रोजी रोटी का साधन बनाया.

गली गली घूम बदरंग दीवारों को देते हैं नया रंग

बिहार के चकाई का रहने वाला गोरख रजक घर पर रह कर पेंटिंग बनाने का काम शुरू किया. फिर वो चकाई से देवघर तक गली-गली घूम कर बैनर,पोस्टर बनाने लगा. अब वह दीवार पेंटिंग कर अपना किसी तरह भरण पोषण कर रहा है. लेकिन उसे अधिक काम की तलाश है. गोरख रजक सरकारी स्तर पर होने वाली पेंटिंग में काम देने की गुहार सरकार से कर रहा है. ताकि उसे प्रतिदिन काम मिल सके. इससे उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी. फिलहाल गोरख रजक जगह जगह घूम कर दीवार पर पेंटिंग का काम करते हैं. गोरख अपनी एक पेंटिंग के माध्यम से गांव भर में सामाजिक संदेश भी देने की कोशिश करते हैं. इसी कोशिश के तहत वे अपनी एक पेंटिंग से गांव वासियों को स्वच्छता अपनाने की अपील कर रहे हैं.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.