✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे : भव्य कार्यक्रम में कल अपने मुंह मिंया मिट्ठू बनेगी सरकार

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:20:01 PM

रांची (RANCHI) : 29 दिसंबर को झारखंड के हेमंत सरकार के 2 वर्ष  पूरे होने जा रहे हैं. इस मौके पर रांची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सरकार जहां अपनी पीठ थपथपाएगी, 15753.80 करोड़ की योजनाओं का शिलायांस/उद्घाटन भी किया जाएगा. बता दें कि इनमें 12,558 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास होगा, वहीं 3.195 करोड़ रुपए की योजनाओं का इनॉग्रेशन भी होगा. जनता को सरकार बताएगी कि चुनावी घोषणाओं में उन्होंने जो वादे किए थे, उसमें कितना आगे बढ़ा और कितना अटका पड़ा है. जाहिर है कोरोना के कारण आई बाधा की भी चर्चा होगी.

इन उपलब्धियों की होगी चर्चा

दो साल पर अपनी पीठ थपथपाते हुए सरकार अपनी जिन उपलब्धियों का ब्यौरा पेश करेगी उसमें मॉब लिचिंग कानून, यूनिवर्सल पेंशन योजना, सरकार आपके द्वार, स्थानीय को निजी कंपनियों में 75 प्रतिशत का आरक्षण, ग्रेड थ्री की नौकरी में झारखंड से मैट्रिक पास को ही अवसर मिलना आदि प्रमुख होंगी. इसके अलावा कोरोना काल में हेमंत सरकार ने प्रवासी मजदूरों की वापसी के लिए जो पहल की थी, उसकी भी चर्चा किए जाने की उम्मीद है.

इन योजनाओं का उद्घाटन

3.195 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन होगा. इनमें भवन निर्माण विभाग के गिरिडीह के नए समाहरणालय भवन, कल्याण विभाग खूंटी के कर्रा में एकलव्य विद्यालय, ओरमांझी में आश्रम विद्यालय, कांके में प्लस अ हाई स्कूल के भवन, जमशेदपुर के धालभूमगढ़ स्थित नरसिंहगढ़ में जीएनएम हॉस्टल का निर्माण, ग्रामीण विकास विभाग धनबाद जिला के प्रखंड सह अंचल कार्यालय, रांची का नया कार्यालय भवन, रणधीर वर्मा स्टेडियम का सौन्दर्यीकरण, चासनाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने विवाह मंडप का निर्माण, बलिहारी में विवाह भवन का निर्माण आदि शामिल है.

इन उपलब्धियों का करेगी बखान

आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार पर पीठ थपथपाएगी. इस कार्यक्रम के तहत हर एक गांव , पंचायत के घरों में जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया और ऑन द स्पोर्ट निष्पादन किया गया. 15 नवंबर से शुरू इस कार्यक्रम से करीब 24 लाख लाभुकों को लाभ मिला. मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना की चर्चा की जा सकती है जिसके तहत प्रदेश के हर पंचायत में जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराई जाती हैं. यूनिवर्सल पेंशन जिसके तहत राज्य के 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाया जाता हैं, उसकी चर्चा भी हो सकती. सोना सोबरन धोती साड़ी योजना की भी चर्चा होगी जिसके तहत राज्य के गरीबों को साल में दो बार सभी जिलों में मौजूद PDS दुकानों के जरिये धोती और साड़ी 10-10रुपये दी जा रही है.एंटी मॉब लिंचिंग एक्ट  बतौर उपलब्धि सरकार पेश करेगी. इस मॉब लिंचिंग एक्ट के तहत और संविधान के अनुच्छेद 21 में हर नागरिक  को जीवन का अधिकार मिला है और कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के बिना किसी के जीवन को छीना नही जा सकता और इस एक्ट को  वर्ष 2021 के मानसून सत्र में पास किया गया. इसके अलावा सीएमईजीपी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मरांग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, किसान पाठशाला आदि की भी सरकार चर्चा करेगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.