✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Jharkhand

लोहरदगा को बहुत याद आएंगे कमलकिशोर भगत, समर्थकों में शोक की लहर

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:22:38 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत का 17 दिसंबर की सुबह उनके लोहरदगा आवास में निधन हो गया. उनके निधन पर उनकी पत्नी नीरू शांति भगत सदमे में मूर्छित हो गईं.  उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स ले जाया गया है, जहां नीरू भगत की हालत भी गंभीर बनी हुई है. 
 जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक कमल किशोर कई दिनों से बीमार थे. उन्हें दो पेसमेकर भी लगाया गया है. इसके बावजूद उनकी स्थिति नाजुक बनीं हुई थी, इसी दौरान पूर्व विधायक को रांची के मेदांता अस्पताल में दो-तीन दिनों तक इलाज कराने के बाद वापस लोहरदगा ले आया था. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक को कल एक ओझा से भी झांड-फूंक कराया गया था. रात में उनकी स्थिति ठीक थी, लेकिन सुबह काफी गंभीर हो गई. इसकी जानकारी आजसू के कुछ नेताओं और शुभचिंतकों को दी गई, जो तत्काल उन्हें सदर स्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनका निधन हो गया. पूर्व विधायक के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम भी सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जिसके बाद ही उनके मौत का असली कारण सामने आ पाएगा. 
गौरतलब है कि कमल किशोर अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे, जिसके कारण उनके निधन की खबर पूरे लोहरदगा में आग की तरह फैली और समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ पर जमा होने लगी. कमल किशोर दो बार लोहरदगा में विधायक चुने गए थे.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.