✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चाईबासा: गोदाम में घुसा 12 फीट का विशाल सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 12:45:38 PM

चाईबासा (CHAIBASA): महुलसाई मुख्य मार्ग स्थित सत्यपाल साइकिल स्टोर के पास एक पाइप गोदाम में विशालकाय सांप के घुसने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. दरअसल करीब 10 से 12 फीट लंबा एक विशालकाय सांप गोदाम में घुस आया, जहां मौजूद कर्मियों ने पहले खुद उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता न मिलने और लोगों की मौजूदगी से घबराकर सांप आक्रामक हो गया और काटने की कोशिश करने लगा.

स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब भारी बारिश के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे अंधेरे में दहशत और बढ़ गई. इस बात की भी आशंका थी कि सांप कहीं गोदाम से निकलकर आसपास के घरों में न घुस जाए. गोदाम से आ रही आवाजों को सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए.

जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय से मदद की गुहार लगाई. त्रिशानु राय ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग के वनपाल रिचर्ड मैथ्यू सोरेन को सूचना दी. इसके बाद वन विभाग की क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

काफी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. बताया गया कि उसे बाद में किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा. इस सफल रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. मौके पर वनरक्षी बबलू लकड़ा, दीपक बारी, क्यूआरटी टीम के सदस्य और कई स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभी ने त्वरित कार्रवाई के लिए वन विभाग और सहयोग करने वालों का आभार जताया.

रिपोर्ट- संतोष वर्मा

Tags:Chaibasa snake rescuebig snake in warehousesnake rescueChaibasaforest department rescuesnake found in godownChaibasa snake foundChaibasachaibasas godown

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.