✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

काम की बात:अगर गलती से खो गया है आयुष्मान कार्ड, तो ना ले टेंशन, बिना कार्ड ऐसे करवाएं इलाज 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:46:27 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारत सरकार की ओर से देश की गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार को कई तरह की योजनाओं के द्वारा लाभ दिया जाता है. जहां मुफ्त में अनाज के साथ मुक्त में इलाज की भी सुविधा दी गई है. कब किसको कौन सी गंभीर बीमारी हो जाए किसी को पता नहीं है,लेकिन गरीब लोग जब अचानक से बीमार होते हैं तो उनके पास मरने के अलावा पैसे के अभाव में कोई भी चारा नहीं बचता है. ऐसे लोगों के लिए सरकार ओर से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई, जिसमे 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाता है.

कार्ड खो जाने पर कैसे करवाएं इलाज

प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना से आज करोडो देशवासी लाभ उठा रहे हैं और मुफ्त में इलाज करवा रहे है, लेकिन कभी आपने सोचा है अगर यह कार्ड गूम हो जाए या गलती से कहीं खो जाए तो फिर आपका इलाज फ्री में कैसे होगा तो चलिए आज हम इस सवाल का जवाब देते है.और बताते हैं कि अगर आपका कार्ड खो जाए तो भी आप कैसे मुफ्त में इलाज करवा सकते है.

टेंशन लेने की जरूरत नहीं है

अगर गलती से आपका आयुष्मान कार्ड खो गया है तो आपको टेंशन लेने की कोई जरुरत नहीं है बल्की इस कार्ड के बिना भी आप अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते है.इसके लिए आपको आयुष्मान हेल्प डेस्क पर अपनी पहचान बतानी पड़ेगी.जहां आपके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, नाम या कार्ड की कुछ डिटेल्स डालकर आपकी कार्ड की विवरण निकाली जा सकती है.भले ही आपका कार्ड खो गया हो लेकिन आप इलाज से वंचित नहीं रहेंगे.

इस तरह बिना कार्ड के भी करवा सकते हैं इलाज

आपको बता दें कि आप अपने फोन में डिजिटल कार्ड को दिखा कर अपना इलाज करवा सकते है इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन में आयुष्मान भारत की वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा.जहां आप अपने मोबाइल नंबर को डालकर इसे लॉगिन कर सकते है.यहां से आप अपने डिजिटल कार्ड का स्क्रीनशॉट लेकर पीडीएफ या फोन में सेव कर सकते है.ज्यादतर अस्पतालो में डिजिटल कार्ड को स्वीकार किया जाता है डिजिटल कार्ड भी आपके ओरिजिनल कार्ड की तरफ मान्य जाता है.

Tags:ayushman bharat yojanaayushman bharat yojana listpm ayushmann bharat yojanabharat ayushman yojanaayushman bharat yojana kya haiayushman bharat yojana healthwhat is ayushman bharat yojanaayushman bharat yojana in delhiayushman bharat yojana websiteayushman bharat yojana in tamilayushman bharat yojana in teluguaayushman bharat yojana क्या हैaayushman bharat yojana के फायदेayushman bharat yojana how to applybenefits of ayushman bharat yojanaayushman bharat yojana eligibilityUtility newsNational newsHealthTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.