✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

सर्वाइकल की समस्या: युवाओं में तेजी से फैल रहा ‘टेक नेक’ सिंड्रोम, जानें बचाव के आसान उपाय

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 2, 2026, 4:35:08 PM

टीनपी डेस्क(TNP DESK):  आज के समय में लोग अपने कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त हो गए है. जिस वजह से कई लोग घंटो बैठकर काम करते रहते हैं या फिर कई लोग ऐसे भी हैं जो पढ़ाई हो या मोबाइल का इस्तेमाल  लगातार कई घंटे एक ही पोजीशन में बैठकर करते रहते हैं. खासकर युवाओं में गर्दन दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ रही है. गलत बैठने की आदत, झुककर मोबाइल देखने और लैपटॉप पर लगातार काम करने से गर्दन की हड्डियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है. हांलाकि लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं और वापस अपने काम में लग जाते हैं लेकिन उनकी यही आदत उनके लिए बीमारी का खतरा बनता जा रहा है.

विशेषज्ञ बताते हैं कि सर्वाइकल स्पाइन यानी गर्दन की रीढ़ बेहद संवेदनशील होती है. जब हम लंबे समय तक झुककर बैठते हैं, तो गर्दन की मांसपेशियां खिंचने लगती हैं. शुरुआत में हल्का दर्द होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह दर्द कंधों और पीठ तक फैल सकता है. कई मामलों में हाथों में झनझनाहट, सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं भी सामने आती है.

आजकल मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल भी सर्वाइकल की समस्या को बढ़ा रहा है. लोग घंटों झुककर स्क्रीन देखते रहते हैं, जिससे गर्दन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. यही कारण है कि कम उम्र के लोगों में भी सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं. लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठना भी इस समस्या को और गंभीर बना देता है.

डॉक्टरों का कहना है कि गलत बैठने का तरीका सर्वाइकल का सबसे बड़ा कारण है. अगर आप कुर्सी पर झुककर बैठते हैं, कंप्यूटर स्क्रीन आंखों से नीचे है या आप बिना सपोर्ट के काम करते हैं, तो यह स्थिति खतरनाक हो सकती है. इसके अलावा मोटा तकिया इस्तेमाल करना और गलत तरीके से सोना भी गर्दन के दर्द को बढ़ा सकता है.

सर्वाइकल की समस्या से बचने के लिए सही पोस्चर अपनाना बेहद जरूरी है. काम करते समय पीठ सीधी रखें और स्क्रीन को आंखों के सीधे रखें. हर 30 से 40 मिनट में ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग करें. गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाने और ऊपर-नीचे करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है. नियमित व्यायाम भी इस समस्या से बचाव में मददगार होता है.

इसके अलावा मोबाइल का इस्तेमाल करते समय खास ध्यान रखें. झुककर देखने की आदत से बचें. सोते समय बहुत ऊंचा या बहुत पतला तकिया इस्तमाल न करें. यदि दर्द लगातार बना रहे, तो खुद से दवा लेने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि सर्वाइकल की समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. समय रहते ध्यान नहीं देने पर यह समस्या क्रॉनिक हो सकती है और रोजमर्रा के कामों में परेशानी पैदा कर सकती है. इसलिए सही बैठने की आदत अपनाना और नियमित ब्रेक लेना बेहद जरूरी है.

अगर आप भी घंटों मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो अभी से सावधान हो जाएं. सही पोस्टर अपनाएं, नियमित व्यायाम करें और अपनी गर्दन को आराम दें. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सर्वाइकल की समस्या से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है.

Tags:Neck painCervical spondylosis symptoms and treatmentPoor posture health effectsSpine health tipsNeck stiffness and pain relief tipsCervical painhealth effectsWork from home posture problemsposture problemsstiffnesshealth issues

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.