✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Health Post

Health Post: बढ़ते गर्मी के बीच लू लगने से बिगड़ सकती है आप की तबियत, जानिए कैसे रखें सहेत का ख्याल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:18:43 AM

रांची (RANCHI) : इस साल झारखंड सहित अन्य कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है. सभी जानते हैं कि ज्यादा गर्मी हमारे सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नही हैं. गर्मी के मौसम में कई लोगों को कई तरह की समस्यां होती हैं. वहीं गर्मी के कारण मनुष्य के शरीर में सिर्फ डीहाइड्रेशन या पानी की कमी ही नहीं बल्कि सिर में दर्द, उलटी, त्वचा संबंधित परेशानी  और पाचन में समस्या जैसी परेशानियां होने लगती हैं. लेकिन डॉक्टर की माने तो गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थ, भोजन व जड़ी-बूटियों को आहार बनाना चाहिए ताकि शरीर को ठंडक पहुंच सकें और भीषण गर्मी से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव कम हो. यदि लोग गर्मी के मौसम में अपने आहार में ऐसे पेय पदार्थ,खाने की समाग्री तथा जड़ी-बूटियों को शामिल करें जिनकी तासीर ठंडी हो और जो शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक दे तो गर्मी में होने वाली कई परेशानियों से बचा जा सकता है.

चिकित्सको की माने तो सही आहार कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करता  है. डॉ. कहते है कि आयुर्वेद में मौसम के अनुसार नियम व अनुशासन के पालन की बात कही जाती है. यह नियम व अनुशासन सिर्फ रहन- सहन या दिनचर्या से जुड़ा नहीं होता बल्कि आहार भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

गर्मी के प्रभाव को कम करने वाले सब्जियों व फलों को अपनाएं

डॉक्टर अजित बताते हैं कि गर्मियों में आहार में सब्जियों व फलों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. जिनमें पानी, विटामिन तथा फाइबर के साथ अन्य पोषक तत्व हों, जैसे फलों में सेब, जामुन, तरबूज, खरबूजा, पपीता, बेल और अनार. वहीं सब्जियों में लौकी, तोरई, परवल, भिंडी, सहजन, करेला, खीरा, बीन्स, आदि को शामिल करने से भी शरीर में ठंडक मिलती है.

पेय पदार्थो को डैली रुटिंग में करें शामिल

डॉक्टर बताते हैं  की पेय पदार्थ भी गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाव करते हैं.गर्मी के मौसम में हर दिन के रुटिंग में पेय पदार्थ में पुदीना शर्बत, आम पन्ना, नारियल पानी, सत्तु का शर्बत, छाछ, लस्सी, नींबू पानी,गन्ना और बेल का जूस आदि लेना होगा. 

जड़ी-बूटी गर्मी से होने वाले समस्या से करेगी बचाव

इसके साथ डॉ. अजित बताते है कि सही मात्रा में काढ़े या फिर अन्य रूप में तुलसी, अश्वगंधा, मजिष्ठा, मुलेठी, सौंफ, खस की जड़, , भृंगराज और एलोवेरा का सेवन करने से भी शरीर में  गर्मी के प्रभावों को कम करने में मदद करता हैं. इन जड़ी-बूटियों तथा औषधीय गुणों वाले खाद्य पदार्थों में शीतलन गुणों के साथ एंटीइंफ्लेमेटरी,एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल जैसे औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. जो गर्मी के मौसम में जलन, सूजन तथा संक्रमण सहित कई समस्या से बचाव करता है।

रिपोर्ट. महक मिश्रा

Tags:healthdoctorjharkhandranchi2024summeraayurvedseosonheat waveheat wave in indiabihar heat waveheat wave in bihardeath due to heat wave in biharheat wave alertheat wave biharheat waves in biharbihar heat wave newsheat wave bihar newsheat wave newsheat wave in north indiajharkhand newsheat wave indiaheat waves in north indiaheat waves in indiaimd issues heat wave alertnews18 bihar jharkhand liveheat wave in jharkhandindia heat wavejharkhand heat waves alertsummer health tipssummer tips for healthhealth tips for summersummer healthhealth tipssummer healthy drinkshealthy summer tipssummer tipssummer health care tipshealth tips in summerhealth tips for summer heathealth tips for summer seasonsummer health professions education programsummer health advicehealthysummer healthy tipssummer healthy foodsummer health tips 2023summer healthy foodssummer healthy drink

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.